By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: बजट वर्ष 2025-26 की समीक्षा बैठक: गरीब, किसान, महिला और युवाओं का कल्याण हमारे बजट का केन्द्र बिंदु
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > बजट वर्ष 2025-26 की समीक्षा बैठक: गरीब, किसान, महिला और युवाओं का कल्याण हमारे बजट का केन्द्र बिंदु
Jaipur

बजट वर्ष 2025-26 की समीक्षा बैठक: गरीब, किसान, महिला और युवाओं का कल्याण हमारे बजट का केन्द्र बिंदु

RMT network
Last updated: June 4, 2025 6:52 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

गांव-ढाणी से लेकर राजधानी तक के सर्वांगीण विकास का रोडमैप इसमें समाहित
चरणबद्ध और तय अवधि में बजटीय घोषणाओं को करें पूरा
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता हो सुनिश्चित, अधिकारियों की जिम्मेदारी हो तय- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के विजन को प्रभावी गति देने के लिए बजट 2025-26 में सभी आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। हमारे बजट में प्रदेश की 8 करोड़ जनता का कल्याण और समस्त 200 विधानसभाओं का सर्वांगीण विकास निहित है, जिससे प्रदेश वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजटीय प्रावधानों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर वर्ष 2025-26 की चरणबद्ध और एकीकृत रूप से लागू की जाने वाली बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों का शिलान्यास हमारी सरकार के कार्यकाल में हो रहा है, उनका उद्घाटन भी हमारे ही कार्यकाल में हो इसके लिए सभी घोषणाओं को समय पर पूरा होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग कार्ययोजना बनाकर चरणबद्ध रूप से होने वाले कार्यों के हर चरण की समय-सीमा तय करें और उसी अनुरूप कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार बजटीय घोषणाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है जिससे अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इन जनकल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचना सुनिश्चित हो सके।
आधारभूत ढांचे को किया जाए सुदृढ़, पारदर्शिता के साथ हो निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता के विशेष निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि सुदृढ़ आधारभूत संरचना प्रदेश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के विषय पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। सड़क निर्माण कार्यों का फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाएं। साथ ही, बिजली, पानी, सीवर की लाइन डालने और सड़क बनाने के कार्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से करें, ताकि आमजन को आवागमन में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। शर्मा ने इसके साथ ही, नए जीएसएस निर्माण कार्यों के लिए भूमि आवंटन का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।
गरीबी मुक्त होंगे राजस्थान के गांव
शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गरीब, युवा, किसान और महिला के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गरीबीमुक्त राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबीमुक्त गांव योजना शुरू की है, जिसके तहत प्रथम चरण में 5 हजार गांवों के बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन परिवारों को केन्द्र और राज्य की योजनाओं से लाभान्वित करते हुए गरीबी से मुक्त किया जाए। उन्होंने युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण और महिलाओं को राजीविका से जोड़ने के लिए निर्देशित किया।
शहरों का हो सुनियोजित विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर प्रदेश के 16 शहरों को क्लीन एवं ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने की बजट में घोषणा की गई है। इन शहरों में सफाई, हरियाली, फुटपाथ निर्माण, सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य सुनियोजित रूप से कर इन्हें मॉडल के रूप में विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि नवगठित 65 नगरीय निकायों में वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तथा एफएसटीपी की स्थापना भी शीघ्र की जाए।
हवाई परिवहन सेवा के विस्तार से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हमारे राज्य में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई परिवहन को सुदृढ़ करना आवश्यक है। इसके लिए प्रदेशभर में हैलिपोर्ट्स विकसित कर पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के लिए हैलिकॉप्टर सेवा प्रारंभ की जाए। इससे पर्यटकों को सुविधाएं मिलने के साथ ही राजस्व में भी वृद्धि होगी।
100 एनिकटों के निर्माण में लाए गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 500 करोड़ की लागत से 100 एनिकट का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस काम में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बजटीय परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) नहीं बनी है उनकी चरणबद्ध डीपीआर शीघ्र तैयार की जाए, ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ हो और निश्चित समयावधि पर पूरा हो सके।
शर्मा ने खनन, पुलिस, चिकित्सा आदि विभागों के कार्य तत्परता और दक्षता बढ़ाने के क्रम में सूचना प्रोद्यौगिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित 100 विद्यालयों के क्रमोन्नयन की बजट घोषणा की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम विकसित किए जाए, जिससे विद्यार्थियों को वर्चुअल शिक्षा की भी सुविधा उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण क्षमता के दृष्टिगत श्री अन्न एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने श्री अन्न की प्रभावी मार्केटिंग और इसे प्रोत्साहित करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे हमारे किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित संबंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिव उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जगतपुरा में इसके ऊपर कुछ नहीं, बुकिंग हुई Peak, विराट एन आर आई एवेन्यू 📈
Next Article मरीज़ को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के साथ भर्ती किया गया, सर्जरी में पेट से निकली नुकीली 5cm की हड्डी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457841
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

युवाओं के लिये सहकारिता एवं भारत टैक्सी सेवा पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
फाग महोत्सव में बाबा श्याम के भजनों पर झूमे भक्त
नाबालिग से गैंगरेप के मामले में वांछित दो इनामी आरोपी सहित तीन गिरफ्तार
ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट: एसआई प्राची गुर्जर ने हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक, कमिश्नर ने किया सम्मान
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने छात्रों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, छात्राओं को दी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने की सीख
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account