जयपुर। गुलाबी नगरी के होटल इकाना, जगतपुरा में ‘गोल्ड इवेंट्स’ द्वारा आयोजित ‘राजस्थान कल्चरल फैशन शो फैशन पेज पेजेंट’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस शानदार शो में राजस्थान के विभिन्न कोनों से आए 50 से अधिक मॉडल्स ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा और राजस्थानी संस्कृति व आधुनिक फैशन का अनूठा संगम पेश किया।

कार्यक्रम के आयोजक राज शर्मा, राहुल शर्मा और सेम ओबेरॉय ने बताया कि प्रतियोगिता में मॉडल्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
तीन मुख्य कैटेगरीज के परिणाम इस प्रकार रहे:
*मिसेज कैटेगरी: निकिता सिंह ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि खुशी शर्मा और सोनाली राठौर क्रमशः फर्स्ट व सेकंड रनर-अप रहीं।
*मिस कैटेगरी: अंकिता सोलंकी को विजेता घोषित किया गया, वहीं स्नेहा सिंघल और अनुष्का भारद्वाज रनर-अप चुनी गईं।
मिस्टर कैटेगरी: हेमराज सारावत ने मुख्य खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि कमल खींची और सय्यद अली रनर-अप रहे।
फैशन और ग्लैमर का तड़का*
इस रंगारंग कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर ‘एस्ट्रो टॉक’ की मशहूर एस्ट्रोलॉजर सिमरन कौर रहीं। शो की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम जाने-माने फैशन डिजाइनर ‘जेनबस बाय असपाक खान’* के बेहतरीन कलेक्शन ने किया। सभी मॉडल्स का आकर्षक मेकओवर ‘उन्नति मेकअप आर्टिस्ट’ द्वारा किया गया, जबकि शो को कोरियोग्राफ योगिता शाखला और रूबी खान ने किया। पूरे कार्यक्रम को अपनी बेहतरीन एंकरिंग से सृष्टि राजपुरोहित ने बांधे रखा और फोटोग्राफी पार्टनर सुहान खान रहे जबकि मुख्य अतिथि करण प्रोडक्शन हाउस के सीईओ अंकेश माथुर रहे।

21 प्रतिभाओं को मिला ‘इंडियन प्राइड अवार्ड’
फैशन शो के साथ-साथ राजस्थान की संस्कृति, कला और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 प्रतिभाशाली शख्सियतों को ‘इंडियन प्राइड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख नाम:
अंकेश माथुर, डॉ. गोविंद सिंह, तनुराग माथुर, सुनील कुमार साहू, आंचल पुरी, प्रीति फौजदार, सुनेत्रा, नरेंद्र वर्मा, रवि नैनपुरिया, सुहान खान, पंखुड़ी तिवारी, गरिमा चौहान, पूजा शर्मा, रमेश शारदा, कॉफ़ी डोज आशीष राजपूत, किशोर गीठाला, सुमित तिवारी, शुभम खंडेलवाल, संजीव चंद्रावत, नंदकिशोर भिंडा, पवन सैन, मोहित सेन, भावेश अरोरा, तपेश जांगिड़, रिंकी जांगिड़, कृष्ण सैनी और हर्ष मुद्गल।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य शाम को खास बनाने के लिए अमन वर्मा, चिराग तपस्वी मिश्रा, सरिता शेरसिया, एडवोकेट शिव जोशी, वीरेंद्र सैनी, सागर वर्मा, निशा वर्मा, प्रभा स्वर्णकार, प्रियांशी चौकसे, चेल्सी तंवर, माधुरी कुमार, दौलत शर्मा, शैलजा बंसल, शालू मेहरा, सपना फुटेला, ज्योति ब्रह्मभट, डॉ. सुनीता जैन, अरविन्द सोनी और तुलसी सोनी जैसे कई गणमान्य लोग अतिथि के रूप में मौजूद रहे और विजेताओं का हौसला बढ़ाया।


