“ईसर ढूंढण चाली गणगौर-सीजन-12” का हुआ आयोजन
जयपुर। राजस्थान की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिए शिल्पी फाउंडेशन की ओर से “ईसर ढूंढण चाली गणगौर-सीजन-12” का आयोजन किया गया।

होटल प्राइम सफारी में हुए आयोजन में गणगौर उत्सव की पारंपरिक छटा देखने को मिली, जिसमें शहर की महिलाएं और परिवार बड़ी संख्या में भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ और विधायक बालमुकुंद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ सुनील शर्मा कांग्रेस जयपुर शहर अध्यक्ष एवं पवन गोयल एमडी सफारी होटल,संपादक नवल किशोर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संपादक नवल किशोर शर्मा व अन्य अतिथियों का बुके देकर ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
नई पीढ़ी को प्रदेश की संस्कृति से कराना रहा उदेश्य:

फाउंडेशन की संस्थापक शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा। तेजी से बदलते समय में पारंपरिक त्योहारों की अहमियत को बनाए रखना जरूरी है और इसी सोच के साथ आयोजन हर वर्ष किया जाता है। जोधपुर से संजय पुरोहित ईसर गणगौर लेकर आए।

कार्यक्रम के दौरान गणगौर पूजा और ईसर-गणगौर की झांकियां आकर्षण रहीं। साथ ही ट्रेडिशनल रैंप वॉक, लोक नृत्य प्रस्तुतियां और विभिन्न मनोरंजक गेम्स खास रहे।
बेस्ट ड्रेस, बेस्ट पूजा थाली, बेस्ट कपल और पिंकसिटी गणगौर जैसी कई रोचक प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और गिफ्ट हैम्पर्स देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार गतिविधियों से प्रतिभागियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर कोरियोग्राफर पल्लवी कृष्ण मारू, अंजलि गहलोत,रश्मि कंवर सहित संस्था से जुड़ी मेंबर मौजूद रही।

