जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “आजादी के साथ स्वास्थ्य का संदेश” देते हुए सेहत साथी फाउंडेशन द्वारा 34वाँ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर बालाजी क्योर एंड केयर हॉस्पिटल के सहयोग से बालाजी हॉस्पिटल में आयोजित हुआ।

शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य एवं मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर अतिथि पंकज कुमार ने स्वयं रक्तदान कर समाज को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा मानवीय कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीज को जीवनदान मिल सकता है।

कार्यक्रम के दौरान बालाजी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एस. एम. बाजियां ओर सेहत साथी फाउंडेशन के फाउंडर डॉ अविनाश सैनी द्वारा समारोह के अतिथि पंकज कुमार,राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का माला ओर साफा पहनकाकर विशेष सम्मान भी किया गया। उन्होंने रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के लिए सेहत साथी फाउंडेशन की पहल की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।

सेहत साथी फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ अविनाश सैनी ने बताया कि संस्था लगातार स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न अभियानों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। 34वें रक्तदान शिविर के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर देश सेवा के साथ मानव सेवा का संदेश भी दिया गया।
“रक्तदान महादान है—आपका एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।”


