जयपुर। 15 अगस्त को राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से विधाधर नगर स्थित भवन में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित सभी विप्रजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात छात्रावास के सभी छात्रों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए गए। इस अवसर पर सभी को मिठाई एवं फलों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया तथा युवाओं को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया


