जयपुर।’स्वर चित्रांश म्यूजिकल ग्रुप जयपुर की ओर से 12 जुलाई को साइंस पार्क ऑडिटोरियम में म्यूजिकल शो “रिमझिम के तराने लेके आई बरसात” बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शाम केवल गानों की नहीं, बल्कि कला और बेहतरीन तालमेल का एक उत्सव बन गई। कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार डॉ. मीना सक्सेना और उनकी ऊर्जावान एडमिन टीम (आर. जे. देव , जितेंद्र नाग , मनीष माथुर और हर्ष सक्सेना ) के बेहतरीन तालमेल ने इस शो को यादगार बना दिया। पूरी एडमिन टीम का हर प्रस्तुति की सराहना करना और लगातार दर्शकों व गायकों के बीच बने रहना उनके बड़प्पन और जुड़ाव को दर्शाता है।
सुमित और वंदना की जोड़ी (स्मार्ट कपल) के लाजवाब डांस ने गायकों के खूबसूरत गीतों में चार चांद लगा दिए। आकाश के साउंड सिस्टम ने सुरों को ऐसा निखारा कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इन खूबसूरत लम्हों को कौशिक और भारती सिंह नें कैमरे में कैद किया।

कार्यक्रम के अतिथि राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा नें कार्यक्रम की सराहना की। फाउंडर मीना सक्सेना नें उनको मंच पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
गायक कलाकारों में हर्ष सक्सेना, मनीष माथुर, आरती ठाकुर, अरविन्द सिंह, अनिल कुमार, देवेन्द्र कुमावत, कोकिला जैन, डॉ अनिल सक्सेना, सीमा सक्सेना, जीतेन्द्र नाग, कौशिक, मीनाक्षी राठौड़, मोहनलाल कुमावत, नाजुक मखीजा, नंदिता बेस, एन एस राठौड़, पूजा राठौड़, प्रमोद वर्मा, रेखा रावत, संगीता धोके, संजय सक्सेना, सीमा शेखावत, सुनील दत्त माथुर, सुरेन्द्र कुमावत, उमा शर्मा, वी पी सिंह राठौड़, विपिन गुप्ता, वी बी खंडेलवाल, विवेक सक्सेना, विक्रम शर्मा, मोना माथुर, अनामिका(चारु), राजेश सक्सेना, एस डी माथुर, मुकेश शर्मा, संदीप पाटनी, अजय राठौड़, सुनिल गुप्ता, रागिनी गुप्ता, राजेश भटनागर, विनीता शर्मा, रूप सोना, सुमित माथुर, वन्दना माथुर, उमाश्री, मनीष जैन मंच पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। कानपुर से आयी कलाकार रागिनी गुप्ता नें सबको कानपुर की मिठास भरे लड्डू खिलाये। इस कार्यक्रम में रिदम सूत्र के फाउंडर कोकिला जैन और देवेन्द्र कुमावत विशिष्ट अतिथि रहे।कार्यक्रम समापन पर फाउंडर मीना सक्सेना और टीम नें सभी को मोमेंटो देकर विदा किया।


