जयपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के जिला परिषद सदस्य एवं प्रथम चरण के पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 12 अक्टूबर को प्राप्त नामांकन पत्रों के अनुसार जिला परिषद के लिए कुल 43 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 9, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 25 तथा अन्य के 9 नामांकन शामिल हैं। जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 10 तक 8, वार्ड संख्या 15 से 26 तक 15, 11 से 14 एवं 51 से 57 तक 5, वार्ड संख्या 27 से 37 तक 7, वार्ड संख्या 38 से 50 तक 8 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आठ पंचायत समितियों में कुल 175 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें भाजपा के 46, कांग्रेस के 93 तथा अन्य के 36 नामांकन शामिल हैं। पंचायत समिति गोविंदगढ़ में 17, चोमू में 37, किशनगढ़-रेनवाल में 29, जोबनेर में 21, झोटवाड़ा में 7, सांभर में 24, दूदू में 14 तथा मौजमाबाद में 26 नामांकन प्राप्त हुए।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। अभ्यर्थी निर्धारित समयानुसार प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
जयपुर जिला परिषद के लिए 43 नामांकन प्राप्त, आठ पंचायत समितियों में 175 नामांकन हुए दाखिल


