By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर में होगा ‘Revolution Of Dance’ का भव्य आयोजन, देशभर के डांसर्स को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका
    October 13, 2026
    जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 55 वार्डों में उतारे प्रत्याशी
    October 13, 2026
    कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के 56 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी
    October 13, 2026
    फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी, जनसमस्याओं का हो त्वरित समाधान- सुनील कोठारी
    October 13, 2026
    “डिजिटल अरेस्ट” कर बुजुर्ग दम्पत्ति से 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पश्चिम बंगाल से आरोपी ललित विश्वास गिरफ्तार
    October 13, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    पहले मतदान फिर जलपान का लें संकल्प: पूनावाला
    April 17, 2024
    बेंजामिन नेतन्‍याहू की बढ़ी मुश्किलें, ICC जारी कर सकता है अरेस्ट वारंट
    April 30, 2024
    दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, यूपी-बिहार में भी चढ़ेगा पारा
    May 16, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी सफलता: स्पेशल टास्क फोर्स ने 27वीं कार्रवाई में 52 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी सफलता: स्पेशल टास्क फोर्स ने 27वीं कार्रवाई में 52 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
Jaipur

अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी सफलता: स्पेशल टास्क फोर्स ने 27वीं कार्रवाई में 52 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

RMT network
Last updated: October 13, 2026 6:33 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ का आंकड़ा पहुंचा 61; दरगाह और सीआईडी जोन की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया गुलाम मुस्तफा
जयपुर।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और नियमानुसार निष्कासन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 27वीं कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक पुरुष बांग्लादेशी नागरिक को दस्तयाब किया गया। इसके साथ ही अभियान के तहत अब तक दस्तयाब किए गए बांग्लादेशी नागरिकों की कुल संख्या 61 हो गई है।
महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि एवं पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय हिमांशु जांगिड़ के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी दरगाह हर्षित शर्मा के नेतृत्व में जिला पुलिस और सीआईडी जोन अजमेर की संयुक्त टीम गठित की गई है।
दरगाह क्षेत्र में तलाश के दौरान मिला संदिग्ध
संयुक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन, तकनीकी साधनों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अंदरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, चश्मा-ए-नूर, त्रिपोलिया गेट, सोहले खंभा, झालरा तथा लाखन कोटड़ी सहित अन्य संभावित क्षेत्रों में तलाश की जा रही थी।
इसी अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम गुलाम मुस्तफा (52) पुत्र स्वर्गीय नजीर हुसैन निवासी गांव मुगलहाट थाना लालमुनिहाट जिला लालमुनिहाट, बांग्लादेश बताया।
करीब 25 वर्ष पहले भारत आने की बात स्वीकार की
पूछताछ में व्यक्ति ने करीब 25 वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के मुगलहाट बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि पश्चिम बंगाल में कुछ समय रहने और एक किराना दुकान पर काम करने के बाद वह ट्रेन से अजमेर दरगाह शरीफ पहुंचा। इसके बाद वह खानाबदोश के रूप में रहने लगा और दिल्ली, उत्तराखंड, हरिद्वार, असम, गुजरात तथा महाराष्ट्र सहित विभिन्न स्थानों पर रहा। करीब तीन महीने पहले वह दोबारा अजमेर आया और दरगाह क्षेत्र में रह रहा था।
सोमवार को दरगाह थाना पुलिस एवं सीआईडी जोन अजमेर की टीम ने उसे अवैध रूप से निवास करने के संदेह में दस्तयाब कर थाने लाकर पूछताछ की। उसकी नागरिकता और भारत में प्रवेश से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में दरगाह थानाधिकारी दिनेश जीवनानी सह-टीम प्रभारी के रूप में शामिल रहे। इनके साथ सीआईडी जोन अजमेर के निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मजीद मोहम्मद, डीएसबी अजमेर के सहायक उपनिरीक्षक योगेश कुमार तथा दरगाह थाना और सीआईडी के अन्य पुलिसकर्मियों ने भूमिका निभाई। कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं नाथूराम का विशेष योगदान रहा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जयपुर जिला परिषद के लिए 43 नामांकन प्राप्त, आठ पंचायत समितियों में 175 नामांकन हुए दाखिल
Next Article “डिजिटल अरेस्ट” कर बुजुर्ग दम्पत्ति से 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पश्चिम बंगाल से आरोपी ललित विश्वास गिरफ्तार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जयपुर में होगा ‘Revolution Of Dance’ का भव्य आयोजन, देशभर के डांसर्स को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका
Jaipur
October 13, 2026
जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 55 वार्डों में उतारे प्रत्याशी
Jaipur
October 13, 2026
कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के 56 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी
Jaipur
October 13, 2026
फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी, जनसमस्याओं का हो त्वरित समाधान- सुनील कोठारी
Jaipur
October 13, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

507426
Your IP Address : 216.73.216.170

You Might Also Like

संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक सीधी भर्ती-2024 परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पर आपत्तियां आमंत्रित
सर्व समाज की महिलाओं ने 45 मिनट तक लगातार घूमर कर दिया सौहार्द का संदेश
‘मेवाड़ की मिट्टी की बेटी’ से टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ नई मुहिम
जगदल में सियासी सरगर्मी तेज: डॉ. राजेश कुमार के समर्थन में राजस्थान से दिग्गजों की एंट्री
श्रद्धा, सेवा और सम्मान की यात्रा-वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का प्रतीक
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account