By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ऑपरेशन शिकंजा: करौली में ऑनलाइन सट्टा किंग पर बड़ी कार्रवाई, 35 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्की की तैयारी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ऑपरेशन शिकंजा: करौली में ऑनलाइन सट्टा किंग पर बड़ी कार्रवाई, 35 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्की की तैयारी
Jaipur

ऑपरेशन शिकंजा: करौली में ऑनलाइन सट्टा किंग पर बड़ी कार्रवाई, 35 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्की की तैयारी

RMT network
Last updated: March 17, 2026 5:10 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

होटल, मकान, जयपुर के फ्लैट, जमीन और फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा
जयपुर।
राजस्थान में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत करौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा किंग की करीब 35 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को चिन्हित कर कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में होटल, मकान, जयपुर के फ्लैट, जमीन और लग्जरी गाड़ी सहित कई संपत्तियों को जब्त करने के लिए न्यायालय में आवेदन पेश किया है।
संगठित अपराध के खिलाफ सख्त अभियान
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर संगठित अपराधियों, माफियाओं, हार्डकोर अपराधियों और इनामी बदमाशों के खिलाफ प्रदेशभर में “ऑपरेशन शिकंजा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज कैलाश चंद्र बिश्नोई के निर्देशन और जिला पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिण्डौन सिटी सत्येन्द्र पाल के सुपरविजन में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।
सांप्रदायिक दंगे का मास्टरमाइंड और सट्टे का काला कारोबार
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि करौली निवासी अमीनुद्दीन खान उर्फ आमीन (50) न केवल ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खिलाड़ी है, बल्कि वह वर्ष 2022 में करौली में हुए सांप्रदायिक दंगों का मुख्य षड्यंत्रकारी भी रहा है। आरोपी लंबे समय से करौली, हिण्डौन, गंगापुर सिटी और जयपुर में अपने एजेंटों के माध्यम से ‘क्रिकेट लाइव गुरु ऐप’ जैसे माध्यमों से करोड़ों का सट्टा कारोबार चला रहा था। हाल ही में हिण्डौन सिटी थाना पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया में चल रही ‘बिग बैश लीग’ पर सट्टा लगाते हुए इसके एजेंटों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के बाद इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। ‘ऑपरेशन शटर डाउन’ के तहत अब तक इस गिरोह के 16 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।
आय से कई गुना अधिक संपत्ति
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पास मौजूद संपत्ति उसकी घोषित आय से कई गुना अधिक है। आरोपी के किसी वैध व्यवसाय या नियमित आय के स्रोत का पता नहीं चला है। अधिकांश संपत्तियां नकद राशि देकर खरीदी गई हैं और बैंक खातों में भी वैध आय के ट्रांजेक्शन नहीं पाए गए।
धारा 107 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी की संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी, आयकर विवरण, वाहन दस्तावेज और राजस्व रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की है। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा अर्जित संपत्तियां अपराध से अर्जित आय से खरीदी गई हैं। इसके आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 107 के तहत संपत्ति कुर्क करने के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हिण्डौन सिटी की अदालत में आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
35 करोड़ से अधिक की संपत्तियां चिन्हित
पुलिस जांच में आरोपी की करीब 35 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चल-अचल संपत्तियां चिन्हित की गई हैं, जिनमें एक आलीशान होटल, एक मकान, जयपुर में दो फ्लैट, एक दुकान का भूखंड, 19 बीघा 7 बिस्वा जमीन और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी शामिल हैं।
अपराध से अर्जित संपत्ति पर सख्त कार्रवाई
एसपी सोनवाल का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई से न केवल अपराधियों की आर्थिक कमर टूटेगी बल्कि युवाओं को भी अपराध की दुनिया से दूर रहने की प्रेरणा मिलेगी। करौली पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
पूरे ऑपरेशन में हिण्डौन सिटी के वृताधिकारी मुनेश कुमार, थाना सदर हिण्डौन के थानाधिकारी पुरुषोत्तमलाल, निरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा, एएसआई गिरधारी सिंह, साइबर सेल के मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AI और डीपफेक का बढ़ता खतरा: आवाज और वीडियो की नकल कर ठग रहे साइबर अपराधी
Next Article मिस ग्लैम राजस्थान अपने पहले सीजन के पहले ही ऑडिशन में बना राज्य का सबसे बड़ा मंच

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418518
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

महारानी फार्म पुलिया ऊंचाईकरण कार्य तीव्र गति से जारी, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
दो दिवसीय पलक राखी एंड लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन का आयोजन
जोन-09 में जीरो सैटबैक में अवैध निर्माण करने पर तीन मंजिला भवन को किया सील
पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2025, परीक्षा 19 अप्रैल को
बाबा SKJ ज्वेलर्स के सीएमडी मधुसूदन शर्मा का एन टेक ग्रुप के कार्यालय आगमन पर भव्य स्वागत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account