जयपुर। छोटी सी आशा संस्था की ओर से सांस्कृतिक गतिविधियों ओर राजस्थानी कल्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य के लिए 26 जुलाई को नारायण सिंह सर्किल स्थिति पिंक सिटी प्रेस क्लब के सभागार में “लहरिया उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ओर राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा होंगे। इवेंट की आयोजक बीना कंवर ने बताया कि समारोह में ड्रेडिशनल रैंप वॉक,फॉक डांस सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों आयोजित की जाएगी।

समारोह 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। पिछले दिनों कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़,जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के हाथों हुआ।
12 जुलाई को इटर्नल हॉस्पिटल के एक समारोह में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर इवेंट की आयोजक बीना कंवर, राज मीडिया टाइम्स के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, अंकिता मिश्रा, सुनयना बारी, पूनमदास, रेखा दास सहित संस्था से जुड़ी मेंबर्स मौजूद रहे।


