जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क)। तरंगना फाउंडेशन की ओर से 15 व 16 अगस्त को दो दिवसीय तरंगना एग्जीबिशन-2026 का आयोजन विद्याधर नगर सेक्टर-2 स्थित प्रेम कुंज गार्डन में किया गया।

तरंगना फाउंडेशन की फाउंडर निहारिका शर्मा ने बताया कि इस ग्रैंड एग्जीबिशन में सूट्स, हैंडबैग, होम डेकोर, फूड आइटम, हैंडीक्राफ्ट, फैंसी राखियां सहित अन्य घर के जरूरत का सामान शहरवासियों ने जमकर खरीदा।

इस दौरान एग्जीबिशन के स्पेशल गेस्ट राज मीडिया टाइम्स टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा का एग्जीबिशन की आयोजक ओर संस्था फाउंडर नीहारिका शर्मा ओर उनकी टीम की ओर से दुप्पटा पहनाकर ओर उपहार देकर विशेष सम्मान किया। नवल किशोर शर्मा ने एग्जीबिशन का विजिट किया और एग्जीबिटर्स को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।


