By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    मिस राजस्थान 2026 का मिस फोटोजेनिक राउंड सम्पन्न, प्रतिभागियों ने बिखेरा ग्लैमर का जादू
    June 29, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    जयपुर में 1-2 जुलाई को आयोजित होगा 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन
    June 29, 2026
    प्रधानमंत्री का 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरा: मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
    June 29, 2026
    डीएलबी और हुडको के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, टियर-2 एवं टियर-3 शहरों को भी मिलेगा लाभ
    June 29, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान 2026 का मिस फोटोजेनिक राउंड सम्पन्न, प्रतिभागियों ने बिखेरा ग्लैमर का जादू
    June 29, 2026
    मिस राजस्थान का हुआ फर्स्ट लुक लॉन्च
    June 24, 2026
    हिंदी सिनेमा को मिलने जा रही है एक अनोखी फीमेल हिटवुमन: हुमा कुरैशी
    June 22, 2026
    जयपुर में सजा ‘राजस्थान कल्चरल फैशन शो फैशन पेज’: निकिता सिंह बनीं मिसेज और अंकिता सोलंकी ने जीता मिस कैटेगरी का खिताब
    June 22, 2026
    माहेश्वरी जाति के इतिहास पर बनी पहली शोधपरक फिल्म ‘माहेश्वरी वंशोदय
    June 22, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > International > 32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
InternationalJaipur

32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत

RMT network
Last updated: June 29, 2026 12:10 pm
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर दिखाया वह काम, जिसे कांग्रेस छह सरकारों में भी नहीं कर सकी
जयपुर।
राजस्थान की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा गया है। 32 वर्षों से फाइलों में दफन पड़ा यमुना जल समझौता आखिरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दृढ़ संकल्प, सतत प्रयासों और राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण साकार हुआ। यह केवल एक जल समझौता नहीं, बल्कि कांग्रेस की तीन दशक लंबी विफल राजनीति पर विकास और परिणाम की निर्णायक विजय है।
वर्ष 1994 में यमुना जल बंटवारे का समझौता हुआ, लेकिन राजस्थान को उसका वैधानिक अधिकार कभी नहीं मिला। इस बीच प्रदेश में कांग्रेस और अन्य दलों की कई सरकारें आईं और चली गईं। केंद्र में भी कांग्रेस का एक दशक तक शासन रहा, लेकिन राजस्थान के हिस्से का पानी दिलाने के लिए न गंभीर वार्ता हुई, न राजनीतिक दबाव बनाया गया और न ही कोई ठोस परिणाम सामने आया। कांग्रेस ने शेखावाटी की प्यास को केवल चुनावी मुद्दा बनाया, समाधान का कभी संकल्प नहीं लिया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सत्ता संभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि राजस्थान के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। पिछले ढाई वर्षों में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री सी आर पाटिल तथा हरियाणा सरकार के साथ लगातार संवाद स्थापित किया। परिणामस्वरूप वर्षों से बंद पड़े रास्ते खुले और आज राजस्थान को उसका अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मिली।
1917 क्यूसेक यमुना जल और लगभग 295 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से पानी की उपलब्धता केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि राजस्थान की जल सुरक्षा का नया अध्याय है। इससे शेखावाटी के झुंझुनूं, सीकर, चूरू सहित अनेक क्षेत्रों में पेयजल संकट कम होगा, भूजल पर निर्भरता घटेगी, गिरते जलस्तर को संभालने में सहायता मिलेगी, किसानों को राहत मिलेगी, उद्योगों के लिए पानी उपलब्ध होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। वर्षों से पानी के लिए टैंकरों और गहराते भूजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों के लिए यह जीवन बदलने वाला निर्णय सिद्ध होगा।
सबसे बड़ा प्रश्न कांग्रेस से की 32 वर्षों तक परिणाम क्यों नहीं आए?
क्या कारण था कि राजस्थान का जल अधिकार केवल भाषणों तक सीमित रहा? क्या कारण था कि हर चुनाव में शेखावाटी में जल के नाम पर वोट मांगे गए, लेकिन दिल्ली और हरियाणा के सामने राजस्थान का पक्ष मजबूती से कभी नहीं रखा गया?
विडंबना तो तब और बढ़ गई जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणा-पत्र में राजस्थान को यमुना का एक बूंद पानी तक नहीं देने का वादा किया गया। यह केवल एक चुनावी घोषणा नहीं थी, बल्कि राजस्थान के स्वाभिमान और करोड़ों लोगों की प्यास के साथ राजनीतिक खिलवाड़ था। आश्चर्य यह है कि उसी समय शेखावाटी और राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करते रहे, लेकिन किसी ने भी राजस्थान के जल अधिकारों की रक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज नहीं उठाई। यह मौन बताता है कि कांग्रेस के लिए पार्टी पहले और राजस्थान बाद में रहा।
इसके विपरीत, भाजपा सरकार ने कभी टकराव की राजनीति नहीं की, बल्कि सहकारी संघवाद की भावना के साथ संवाद, विश्वास और परिणाम का रास्ता चुना। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दिखा दिया कि मजबूत नेतृत्व केवल बयान नहीं देता, बल्कि दशकों से अटकी फाइलों को मंजिल तक पहुंचाता है।
यह समझौता उस ‘राजनीति बनाम परिणाम’ का सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसमें एक ओर कांग्रेस की दशकों पुरानी वादाखिलाफी है और दूसरी ओर भाजपा सरकार का परिणाम आधारित सुशासन।
आज राजस्थान का हर नागरिक देख रहा है कि

  • कांग्रेस ने 32 वर्षों तक केवल वादे किए, उसने पानी नहीं दिया।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ढाई वर्षों तक निरंतर प्रयास किए, उसने समाधान दिया।
  • कांग्रेस ने केवल राजनीति की, वह इतिहास बन गया।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिणाम दिए और आज वे राजस्थान का भविष्य लिख रहे हैं।
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने यह भी सिद्ध कर दिया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति ही सबसे बड़ी प्रशासनिक शक्ति होती है। निर्णय लेने का साहस हो, स्पष्ट दृष्टि हो और जनता के प्रति प्रतिबद्धता हो तो दशकों पुराने विवाद भी सुलझाए जा सकते हैं।
    आज का यह समझौता केवल शेखावाटी की प्यास बुझाने का माध्यम नहीं है, बल्कि राजस्थान को जल-सुरक्षित बनाने की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण आधार है। यह राज्य के आर्थिक विकास, औद्योगिक निवेश, कृषि उत्पादकता, शहरी विस्तार और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार बनेगा।
    इस नए राजस्थान में सरकारें फाइलें नहीं, फैसले चलाती हैं; घोषणाएं नहीं, परिणाम देती हैं; और जहां 32 वर्षों की प्रतीक्षा को ढाई वर्षों की प्रतिबद्धता समाप्त कर देती है।
    यमुना जल समझौता केवल एक हस्ताक्षर नहीं, बल्कि यह प्रमाण है कि जब नेतृत्व निर्णायक हो, नीयत साफ हो और संकल्प अटल हो, तब इतिहास बदलता है। आज मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वही इतिहास रचा है।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जयपुर में 1-2 जुलाई को आयोजित होगा 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन
Next Article मिस राजस्थान 2026 का मिस फोटोजेनिक राउंड सम्पन्न, प्रतिभागियों ने बिखेरा ग्लैमर का जादू

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मिस राजस्थान 2026 का मिस फोटोजेनिक राउंड सम्पन्न, प्रतिभागियों ने बिखेरा ग्लैमर का जादू
Entertainment Jaipur
June 29, 2026
जयपुर में 1-2 जुलाई को आयोजित होगा 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन
Jaipur
June 29, 2026
प्रधानमंत्री का 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरा: मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Jaipur
June 29, 2026
डीएलबी और हुडको के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, टियर-2 एवं टियर-3 शहरों को भी मिलेगा लाभ
Jaipur
June 29, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

436161
Your IP Address : 216.73.216.179

You Might Also Like

भीलवाड़ा में फ्लाइंग स्कूल को मिली मंजूरी: प्रदेश के विमानन क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राजस्‍थान विधान सभा में सामूहिक योग 16 जून को
हीटवेव से प्रदेश में अब तक 5 मौत: मीडिया में प्रसारित आंकडे़ तथ्यों से परे
पात्र आवेदकों के आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति हेतु जोन स्तर पर लगाये जायेगे हेल्प डेस्क
15 जुलाई तक भौतिक सत्यापन नहीं करवाने वाले लाभार्थियों को नहीं मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account