जयपुर। निवारू रोड़ स्थिति ज्योतिपुंज मॉर्डन हाई स्कूल में 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्कूल के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान स्कूल डायरेक्टर श्रीमती सरिता शर्मा ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई ओर शुभकामनाएं दी।

स्कूल इन्जार्ज अर्पित सिंह राजावत ने बच्चों को देश पर बलिदान होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास के बारे में बताया। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती रेखा शर्मा ने समारोह में आए सभी का आभार व्यक्त किया।

