जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क)। मयंका इवेंट्स की ओर से 7 से 9 अगस्त को तीन दिवसीय राखी व तीज स्पेशल एक्जीबिशन का आयोजन बनीपार्क स्थित गुलाब उद्यान में किया गया।

एक्जीबिशन की आयोजक कुसुम रंगटा ने एग्जीबिशन के स्पेशल गेस्ट राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा का पौधा ओर उपहार भेंट कर विशेष अभिनंदन किया। कुसुम रुंगटा ने नवल किशोर शर्मा को एग्जीबिशन का विजिट कराया और एग्जीबिटर्स द्वारा लगाई गए प्रोडक्ट्स के बारे में बताया नवल किशोर शर्मा ने सभी एग्जीबिटर्स को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।

एक्जीबिशन में सभी तरह की फैंसी राखियां, लेडीज वियर प्रोडक्ट, साड़ियां, लहंगा-चुन्नी, कुर्तियां, हैंडमेड प्रोडक्ट, क्राफ्ट प्रोडक्ट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी सहित घर की जरूरतों के सामान की शहरवासियों ने जमकर खरीददारी की।


