जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क)। संस्कृति सोशल क्लब की ओर से 8 व 9 अगस्त से दो दिवसीय राखी एंड लाइफस्टाइल एक्जीबिशन का आयोजन उत्सव भवन, सेक्टर-2 विद्याधर नगर में आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष अनिता दीपक गुप्ता ने एग्जीबिशन की गेस्ट पूर्व महापौर ज्योति खंडेवाल, राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा का माला पहनाकर ओर उपहार देकर विशेष अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ज्योति खंडेलवाल ओर नवल किशोर शर्मा ने एग्जीबिशन का विजिट किया और एग्जीबिटर्स द्वारा लगाए गये प्रोडक्ट्स की सराहना करते हुए उन्हें बधाई ओर शुभकामनाएं दी। एक्जीबिशन में फैंसी राखियां, लेडीज वियर, साड़ियां, कुर्तियां सहित घर की जरूरत का सामान की शहरवासियों खरीददारी की।


