By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    FFS के अनुभवों से नई व्यवस्था की तैयारी-अब घर बैठे बुक हो सकेगी यूरिया-DAP
    September 22, 2026
    महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव पर महारुद्राभिषेक एवं विप्र सम्मान समारोह आयोजित
    September 22, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे के तत्वावधान में जयपुर में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैपिंयनशिप
    September 22, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत राजस्थान की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    September 22, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, शांतिपूर्ण रहा मतदान
    April 19, 2024
    मेटा ने 79 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध
    May 4, 2024
    इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का एलान
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
Jaipur

राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

RMT network
Last updated: August 4, 2026 6:14 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

लाओस, कंबोडिया, वियतनाम और म्यांमार के साइबर स्कैम सेंटर से जुड़ा था नेटवर्क, नौकरी का झांसा देकर भारतीयों को बना रहे थे साइबर गुलाम
जयपुर।
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह युवाओं को विदेश में 800 से 1000 अमेरिकी डॉलर प्रतिमाह वेतन का लालच देकर कंबोडिया, वियतनाम, म्यांमार और लाओस भेजता था, जहां उनके पासपोर्ट छीनकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट, फर्जी इन्वेस्टमेंट और क्रिप्टो फ्रॉड जैसे साइबर अपराध करने के लिए मजबूर किया जाता था।
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) से मिली सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर की गई।
राजस्थान के 500 से अधिक लोग पहुंचे साइबर स्कैम सेंटर
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि I4C के डाटा विश्लेषण में राजस्थान के 500 से अधिक लोगों की पहचान हुई है, जिन्हें इन देशों में भेजा गया था। इनमें से कई अब तक भारत नहीं लौटे हैं। लौटे पीड़ितों ने खुलासा किया कि वहां उनके साथ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जबरन साइबर ठगी करवाई जाती थी।
ब्यावर से जुड़े आरोपी, कोलकाता से तीन गिरफ्तार
जांच के दौरान राजकरण उर्फ रॉनी (ROXX) और सागर सिंह निवासी ब्यावर को गिरफ्तार किया गया। इनके मोबाइल फोन, पासपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों से विदेशी हैंडलर्स, वीपीएन, बायनेन्स (Binance), फर्जी जीपीएस और अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले। इनसे पूछताछ के बाद ब्यावर निवासी जितूराज उर्फ जेम्स, रवि कुमार उर्फ माही और अनिल कुमार उर्फ डेविल को कोलकाता से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे टूरिस्ट वीजा पर म्यांमार जाने की तैयारी में थे।
फर्जी प्रोफाइल बनाकर करते थे करोड़ों की ठगी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि साइबर स्कैम सेंटर में पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता था। इसके बाद फर्जी प्रोफाइल के जरिए भारतीय नागरिकों से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर विश्वास जीता जाता था। फिर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी और निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये निवेश करवाए जाते थे। ठगी की रकम म्यूल खातों के जरिए निकालकर क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीन और कंबोडिया के हैंडलर्स तक पहुंचाई जाती थी।
पासपोर्ट छीनकर बनाया जाता था बंधक
जांच में सामने आया कि विदेश पहुंचते ही युवाओं के पासपोर्ट और पहचान पत्र जब्त कर लिए जाते थे। रोजाना सुबह 9 बजे से रात 11:30 बजे तक काम कराया जाता था। काम छोड़ने पर हजारों डॉलर जुर्माना और मारपीट की धमकी दी जाती थी।
सभी पांचो आरोपियों की भूमिका

  1. राजकरण उर्फ रॉनी (ROXX)
    कंबोडिया के पोइपेट स्थित स्कैम कंपाउंड में यह मुख्य रूप से एचआर की भूमिका निभाता था। जहां बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते थे, जिनसे प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से रात 11:30 बजे तक जबरन ठगी का काम कराया जाता था।
    4 महीने उपरांत कंबोडिया से भारत लौटने के बाद इसने ब्यावर के कई युवाओं को अधिक वेतन 800 डॉलर प्रति माह का लालच देकर कंबोडिया भेजा, जिसके बदले इसे भारी कमीशन मिलता था।
  2. सागर सिंह
    यह पोइपेट (कंबोडिया) में भारतीय नागरिकों की फेसबुक पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर उनसे दोस्ती करता था। 5-7 दिनों तक सामान्य चैटिंग के जरिए पीड़ितों के परिवार, बैंक खाते की डिटेल्स, बिजनेस प्रोफाइल और वित्तीय स्थिति की गोपनीय जानकारी हासिल करता था।
    पूरी जानकारी जुटाने के बाद यह टार्गेट को अपने टीम लीडर को सौंप देता था, जो क्रिप्टो निवेश की फर्जी स्कीम बताकर म्यूल खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे।
  3. जीतूराज फुलवारी उर्फ जेम्स
    इसके नाम से क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायनेन्स पर खाता संचालित था, जिसके माध्यम से यह यूएसडीटी क्रिप्टो के जरिए कंबोडिया में कार्यरत अन्य नेटवर्क सदस्यों को धन ट्रांसफर करता था।
    भारत से फर्जी म्यूल खाते और भारतीय मोबाइल नंबरों की सिम कार्ड्स साइबर सेंटर्स तक पहुँचाने में संलिप्त था। इसने लगभग 10 भारतीय युवाओं के पासपोर्ट और व्यक्तिगत दस्तावेज चीनी हैंडलर्स को उपलब्ध कराए ताकि उन्हें कंबोडिया के स्कैम सेंटर्स में शामिल कराया जा सके।
  4. रवि कुमार उर्फ माही
    यह 2023 से ही कंबोडिया स्थित स्कैम कंपाउंड्स में एक्टिव था। वहां पीड़ितों को फर्जी फेसबुक प्रोफाइल का उपयोग करके भारतीय नागरिकों को फंसाने की ट्रेनिंग देता था। कंबोडिया में लंबे समय तक साइबर ठगी का काम करने के बाद यह चीनी हैंडलर्स के संपर्क में आकर कोलकाता के रास्ते म्यांमार के नए साइबर स्कैम सेंटर में शिफ्ट होने जा रहा था।
  5. अनिल कुमार उर्फ डेविल
    यह आरोपी जीतूराज (जेम्स) का भाई है, जो वर्ष 2024 में कंबोडिया गया था और करीब एक साल तक स्कैम सेंटर में सक्रिय रूप से साइबर अपराधों का संचालन कर रहा था। इसे चीनी कंस्ट्रक्शन कंपनी में ‘कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर’ के छद्म रोल पर म्यांमार के यानचिया (Yanchia Township) स्थित स्कैम सेंटर भेजा जा रहा था, जिसे पुलिस ने म्यांमार की उड़ान भरने से ठीक पहले कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया।
    जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव
    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पासपोर्ट, विदेशी वीजा दस्तावेज, मोबाइल फोन, डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए हैं। पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
    ​एसपी साइबर क्राइम सुमित मेहरड़ा के सुपरविजन एवं डीएसपी/थानाधिकारी गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में इंस्पेक्टर ​नीरज कुमार, एएसआई ​राकेश कुमार सामोता, ​हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, ​दौलतराम, कांस्टेबल​सुभाष कुमार, ​कांस्टेबल चालक सूबे सिंह शामिल थे।
    राजस्थान पुलिस की अपील
    राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि विदेश में नौकरी के नाम पर मिलने वाले आकर्षक प्रस्तावों पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दें तथा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दो दिवसीय सतरंगी सावन मेले में हजारों जयपुरवासियों ने की खरीददारी
Next Article राजस्थान पुलिस का बढ़ा गौरव: एडीजी विशाल बंसल को मिला डायरेक्टर आईबी का प्रशस्ति पत्र

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

FFS के अनुभवों से नई व्यवस्था की तैयारी-अब घर बैठे बुक हो सकेगी यूरिया-DAP
Jaipur
September 22, 2026
महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव पर महारुद्राभिषेक एवं विप्र सम्मान समारोह आयोजित
Jaipur
September 22, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे के तत्वावधान में जयपुर में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैपिंयनशिप
Jaipur Sports
September 22, 2026
रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
Entertainment Jaipur
September 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

484621
Your IP Address : 216.73.216.55

You Might Also Like

जोधपुर-पोकरण-जोधपुर स्पेशल (19 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने खैरथल-तिजारा में महिला पुलिसकर्मी से करवाया महिला पुलिस थाने का उद्घाटन
जिला स्तरीय प्री-इंवेस्टमेंट समिट से पहले जयपुर जिले में हुए 1000 करोड़ के निवेश करार
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने विनिर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रेलवे विस्तार पर जोर देते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के लिए रोडमैप प्रस्तुत किया
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account