जयपुर। वसुंधरा लेडीज क्लब की ओर से सतरंगी सावन मेला 1 व 2 अगस्त को उत्सव माहेश्वरी भवन, सेक्टर-2, विद्याधर नगर में आयोजित हुआ। सतरंगी सावन मेले की शुरुआत क्लब अध्यक्ष सुमन मिश्र,क्लब पदाधिकारियों ओर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

मेले के दौरान क्लब अध्यक्ष सुमन मिश्र, मेला संयोजिका ज्ञान लाहोटी, सुमन अग्रवाल, लीना शाह, सीमा गंगावत ओर संस्था पदाधिकारियों ने राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, उद्योगपति एवं समाजसेवी उत्तम पोद्दार, डॉ. राजेन्द्र चौधरी, रश्मि रवि शर्मा, मां ज्वेलर्स से सौरभ परसरामपुरिया आदि अतिथियों का उपहार देकर अभिनंदन किया।

इस दौरान नवल किशोर शर्मा सहित सभी अतिथियों ने मेले में लगी स्टालों का विजिट किया और वहां लगे प्रोडक्ट्स की सराहना करते हुए एग्जीबिटर्स को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
सतरंगी सावन मेले में राखी, लहरिया और तीज कार्निवाल के तहत फैशन वियर, हैंडमेड प्रोडक्ट्स,आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बैग्स, होम डेकोर, ब्यूटी एंड वेलनेस सहित घर की जरूरत का सभी सामान आकर्षण का केंद्र रहा। दो दिवसीय सावन मेले में हजारों जयपुरवासियों ने जमकर खरीददारी की।


