By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक: गंदगी फैलाने वाले दोषी व्यक्तियों पर हो चालान की कार्यवाही
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक: गंदगी फैलाने वाले दोषी व्यक्तियों पर हो चालान की कार्यवाही
Jaipur

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक: गंदगी फैलाने वाले दोषी व्यक्तियों पर हो चालान की कार्यवाही

RMT network
Last updated: November 8, 2024 6:28 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जोन उपायुक्तों, सीएसआई को सुबह फील्ड में निकलकर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश
जयपुर।
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 की तैयारियों के संबंध में किये जाने वाले कार्यो की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त, वित्तीय सलाहकार, उपायुक्त (स्वास्थ्य) सहित सभी जोन उपायुक्त, अधिशाषी अभियन्ता सहित सीएसआई मौजूद रहे।
आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत पीपीटी के माध्यम से एक-एक बिन्दु पर विस्तारपूर्वक संबंधित अधिकारी से विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुधारा जाये, व्यवस्था की उचित प्रकार से मॉनिटरिंग की जाये। कॉलोनियों में नियमित रूप से हूपर्स आये, सभी जोन उपायुक्त, सीएसआई सुबह फील्ड में निकले, सफाई कर्मचारियों के कामों की विजिट करें। मैकेनाईज्ड रोड़ स्वीपिंग की मॉनिटरिंग करें। ओपन कचरा डिपो पूर्णतः समाप्त किये जाये।
3 घंटे से भी अधिक चली मैराथन बैठक में आयुक्त ने रात्रिकालीन सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, SOURCE SEGREGATION, सीएनडी वेस्ट कलेक्शन एण्ड सेग्रीकेशन, गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने के लिये आमजन को समझाईश, जोनवाईज वसूल किये जा रहे कैरिंग चार्ज, सड़कों पर टूटे हुये डस्टबिन को ठीक करने या बदले जाने, खुले में कचरा फैंकने वाले व्यक्तियों की फोटो खिचें जाने तथा उन पर चालान किये जाने, फ्लाई ओवर के सौन्दर्यकरण संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि सभी जोनों, वार्डो में Visible Cleanliness दिखनी चाहिए। वार्डो में निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट लगवाये जाये। सार्वजनिक स्थानों, दीवारों पर अवैध रूप से लगे होर्डिग, बैनर को हटाया जाये। वार्डो के मुख्य बाजारों में स्थित फुटपाथों एवं डिवाईडरों में पड़ी हुई पॉलिथीन, गुटखे के पाउच तथा पेड़ पौधों की कटाई छटाई करवाने के निर्देश दिये। वार्डो में आवासीय व व्यवसायिक क्षेत्रों में रेड स्पॉट (पान पीक का थूक) एवं येलो स्पॉट (यूरिन) के निशान नही होने चाहिए तथा वार्डो में स्थित सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय एवं मुत्रालय की नियमित एवं समुचित साफ-सफाई करवाये, शहर को साफ-सुथरा बनाये जाने के लिए वार्डो में उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों पर सौन्दर्यकरण के लिये वाल पेन्टिंग की जाये, वार्डो में स्थित मिट्टी व मलबा (सीएनडी वेस्ट) को तत्काल उठवाया जाकर डम्पिंग यार्ड पर भिजवाया जाये, वार्डो के मुख्य बाजारों में स्थित लीटर बिन से नियमित साफ-सफाई करवाकर कचरा उठवाया जाये, वार्डो में स्थित कच्ची बस्तियों, पार्को, पर्यटक स्थल व स्कूलों के आस-पास नियमित साफ-सफाई करवाई जाये।
आयुक्त ने राइजिंग राजस्थान के आयोजन की तैयारियों के संबंध में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभी तक 648 में से 528 ओपन कचरा डिपो हटा दिये गये है। मुरलीपुरा जोन ओपन कचरा डिपो रहित हो गया है शेष बचे कचरा डिपो को भी समाप्त किया जाये। जो भी व्यक्ति खुले में कचरा फैंकता है उनकी फोटो खीचकर चालान की कार्यवाही की जाये। अधिशाषी अभियन्ता मुख्यालय को निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर डस्टबिन टूट गये है वे जल्द ही बदले जाये तथा मुख्य मार्गो पर जो डस्टबिन लगाये गये है उनमें से कचरे को साफ करवाया जाये। मैकेनाइज्ड रोड़ स्वीपिंग की मॉनिटरिंग की जाये।
आयुक्त ने सभी अधिशाषी अभियन्ताओं को सड़के के पेचवर्क एवं मरम्मत करने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही जो थड़ी ठेले, दुकानदार डस्टबिन नहीं रखते है उनका भी चालान किया जाये। सभी बस स्टॉप की साफ-सफाई की जाये, अवैध होर्डिग, बैनर, पोस्टर हटाये जाये। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाये। आमजन को गीले व सूखे कचरे के बारे में समझाइश की जाये। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिये सभी को समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करना होगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान में भजनलाल के सकारात्मक विजन से उद्यमियों में निवेश के प्रति उत्साह
Next Article मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, भंडारण एवं परिवहन पर हो प्रभावी कार्रवाई- जिला कलक्टर

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457937
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

उद्योग, व्यापार एवं कर सलाहकार संघों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व चर्चा
प्रवासी राजस्थानियों ने उद्यमशीलता की बदौलत देश-विदेश में बनाई अपनी अलग पहचान
मुख्य सचिव ने आरआरजीआईएस—24 में हुए एमओयू के धरातल पर प्रगति की समीक्षा की
डीजीपी अशोक राठौड़ ने पेश की शालीनता की मिसाल: बंदी बैंड मास्टर से हाथ मिलाकर जीता सबका दिल
जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account