By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रदेश में 8 फ्लाइंग स्कूलों का होगा संचालन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रदेश में 8 फ्लाइंग स्कूलों का होगा संचालन
Jaipur

प्रदेश में 8 फ्लाइंग स्कूलों का होगा संचालन

RMT network
Last updated: December 15, 2025 4:43 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा उड्डयन के क्षेत्र में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। राज्य सरकार का सतत प्रयास है कि प्रदेश बेहतर एयर कनेक्टिविटी और अत्याधुनिक हवाई सुविधाओं के लिए देश-विदेश में अपनी पहचान बनाए। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान उड्डयन नीति लागू करना, नए फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूलों का संचालन तथा हवाई अड्डों का विस्तार और विकास करने जैसे तमाम फैसलों से राजस्थान हवाई सुविधाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
प्रदेश में 8 नए फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूलों का संचालन
राजस्थान जल्द ही उड्डयन प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। किशनगढ़ और हमीरगढ़ में निजी फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों की स्थापना से राज्य में पायलट प्रशिक्षण और उड्डयन कौशल विकास की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर उपलब्ध होंगे। राज्य में गत एक वर्ष में 8 फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूलों के संचालन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई है। फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूलों के सुगम संचालन के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल पर टैक्स की दर 26 प्रतिशत से कम कर 2 प्रतिशत की गई है।
राज्य के विभिन्न जिलों में हवाई पट्टियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए इन हवाई पट्टियों को फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूलों के संचालन के लिए उपयोग में लाने का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा नीति भी बनाई गई है। इसके तहत हवाई पट्टियों के साथ लगती हुई भूमि पर हैंगर स्थापित करने के लिए दरों का निर्धारण भी किया जाएगा।
नागरिक उड्डयन नीति से खुलेंगे निवेश के नए द्वार
राज्य सरकार द्वारा जारी राजस्थान नागरिक उड्डयन नीति के तहत नए हवाई अड्डों के विकास को प्राथमिकता देने के साथ ही उड्डयन सुविधाओं के बेहतर उपयोग और यात्रियों व माल परिवहन के लिए बेहतर हवाई यात्रा सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इस नीति के लागू होने से प्रदेश में उड्डयन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने तथा यात्री व कार्गो कनेक्टिविटी में सुधार का नया मार्ग प्रशस्त हुआ है।
नीति के तहत पहले चरण में बाड़मेर में उत्तरलाई, उदयपुर हवाई अड्डे के उन्नयन के लिए कार्य किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त सवाईमाधोपुर में चकचैनपुरा, नागौर, भीलवाड़ा के हमीरगढ़, सिरोही के आबूरोड़, तथा श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान हवाई पट्टियों के विकास के कार्य भी किये जाएंगे।
राज्य सरकार ने एयरोस्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हवाई पट्टियों की भूमि को लीज पर उपलब्ध कराने की शर्तों को भी मंजूरी दी है। इस पहल से एडवेंचर स्पोर्ट्स, पर्यटन और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
नागरिक उड्डयन के विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए उड़ान प्रशिक्षण संगठन, विमान अनुरक्षण इंजिनियरिंग प्रशिक्षण संगठन, रख-रखाव मरम्मत व ओवरहॉल संगठन की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में झालावाड़ में उड़ान प्रशिक्षण संगठन की स्थापना की जाएगी।
शहरों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
राज्य के महत्वपूर्ण शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए भी सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। जयपुर से उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर को छोटे विमानों के माध्यम से जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस आंतरिक कनेक्टिविटी से व्यापार, प्रशासनिक पहुंच, चिकित्सा सेवाओं और पर्यटन को विशेष लाभ मिलेगा।
जयपुर, उदयपुर और उत्तरलाई हवाई अड्डों का विस्तार
राज्य सरकार द्वारा राजधानी जयपुर में उड्डयन सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा 12,778 वर्गमीटर भूमि राज्य सरकार को आवंटित की गई है, जिस पर नया स्टेट हैंगर और वीआईपी परिसर बनाया जाएगा। वहीं उदयपुर हवाई अड्डे के विस्तार हेतु 145 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त उत्तरलाई हवाई अड्डे पर नागरिक एन्क्लेव और पहुंच मार्ग के लिए लगभग 63 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य आतिशबाजी, रोशनी से जगमगाया पार्टी कार्यालय
Next Article लोकसेवक द्वारा भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं- मुख्यमंत्री

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503216
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत क्लेम का हुआ भुगतान: देश के 35 लाख किसानों को 3900 करोड़ क्लेम का भुगतान
AI ऐप से फोटो एडिट कर अश्लील सामग्री बनाने वाला युवक गिरफ्तार
राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर विभिन्न वर्गों को मिलेंगी सौगातें युवा, किसान एवं महिला कल्याण हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
नशे के सौदागर पर पुलिस की स्ट्राइक: रु 10,000 का इनामी रोहित उर्फ काकू गिरफ्तार
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर बनाया कीर्तिमान
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account