जयपुर। राजस्थान में शहरी परिवहन को अधिक स्मार्ट, साझा, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में स्मार्ट मोबिलिटी एप हाई राइड इंडिया की शुरुआत की गई है। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित भव्य समारोह में हाई राइड इंडिया के फाउंडर एवं सीईओ आमिर खान, प्रेसिडेंट प्रकाश गोयल, को-फाउंडर अयाज खान, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंकित व्यास, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर सचिन मीणा, महाभारत सीरियल के अर्जुन फेम अभिनेता अर्जुन फिरोज खान, कार्यक्रम संयोजक गोपाल शर्मा, टीवी एक्टर अरहान खान ने उपभोक्ताओं के लिए हाई राइड एप्लिकेशन लॉन्च की।
हाई राइड इण्डिया के सीईओ एंड फाउंडर आमिर खान ने बताया कि आज देश और दुनिया के बड़े शहर ट्रैफिक जाम, बढ़ते प्रदूषण, ईंधन की बढ़ती लागत और परिवहन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में साझा मोबिलिटी केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है। हाई राइड का उद्देश्य लोगों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकें। हाई राइड का मिशन साझा और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देना है ताकि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो, ईंधन की बचत हो और प्रदूषण में कमी आए। खाली सीटों को अवसर में बदलने के विचार के साथ ही हमने लाखों दैनिक यात्रियों को तकनीक के माध्यम से जोड़कर उनकी यात्रा सस्ती, सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया है। हमारा प्लेटफॉर्म आधुनिक तकनीक, रियल-टाइम ट्रैकिंग, सत्यापित उपयोगकर्ता प्रणाली और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को सुरक्षित एवं विश्वसनीय यात्रा अनुभव प्रदान करेगा। सवारियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम प्रत्येक उपयोगकर्ता के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
हाई राइड की इस एप में हाई बड़ी के तहत वाहन स्वामी अन्य पैसेन्जर को ले जाने और हाई मेट के तहत जिसे वाहन आवश्यक हो उनके लिए हाई राइड यूज करने के फीचर दिए गए हैं। कम्पनी ने राजस्थान से शुरूआत कर जल्द ही एनसीआर सहित उत्तर भारत में अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। गुजरात सहित उत्तर भारत में इंटरसिटी व इंट्रा सिटी सर्विसेज देने वाली यह पहली कंपनी है।
हाई राइड इण्डिया के को-फाउंडर अयाज खान के अनुसार कंपनी का रेवेन्यू मॉडल सब्सक्रिप्शन आधारित है जिसमें कंपनी राइडर या पेसेंजर से कोई कमीशन नहीं लेगी। इसके अलावा यात्रियों के लगेज सेफ्टी के लिए एप बेस्ड फोटो फीचर, महिलाओं की सुरक्षा के लिए जेंडर डिस्प्ले शामिल किए गए हैं।
ट्रैफिक जाम, बढ़ते प्रदूषण, ईंधन की बढ़ती लागत और परिवहन संबंधी चुनौतियों का अब मिलेगा समाधान

