By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: लोकसभा चुनाव-2024: मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > लोकसभा चुनाव-2024: मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
Jaipur

लोकसभा चुनाव-2024: मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

RMT network
Last updated: April 16, 2024 11:23 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें एवं चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देशन में सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को जिला स्वीप टीम द्वारा आमजन में मतदान को लेकर जागरुक करने के लिए कहीं रैलियों तो कहीं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। निजी एवं राजकीय विद्यालयों में रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।जयपुर के सेंट्रल पार्क में जिला स्वीप टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हजारों स्कूली छात्रों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार गुप्ता, जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह ने भी शिरकत की। इस दौरान श्री गुप्ता ने नव मतदाताओं से संवाद भी किया। इस दौरान स्टूडेंट्स के लिए चुनाव पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। श्री गुप्ता ने प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर आमजन एवं प्रतिभागियों के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।वहीं, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती श्यामा राठौड़ ने जय श्री पेड़ीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं ब्राइटलैंड उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से अपने परिवारजन को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु संकल्प पत्र भरवाए गए। इस दौरान स्टूडेंटस को मतदान का महत्व भी समझाया गया। कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी श्रीमती प्रिया वर्मा एवं सहप्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा ने भारतीय निर्वाचन आयोग के विभिन्न मोबाइल एप की जानकारी दी।झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत सतरंगी सप्ताह, महिला मार्च एवं महिला रंगोली का आयोजन नेशनल हैण्डलूम, वैशाली नगर, जयपुर में मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से जोर-शोर से आयोजन किया गया।सहायक रिटर्निंग अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर श्रीमती मिथलेश मीना द्वारा विद्याधर नगर क्षेत्र में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन करवाया गया जिसके अन्तर्गत सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय, माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, शारदा विद्या मन्दिर विद्यालय और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय झोटवाड़ा के विद्यार्थियों को मतदान दिवस को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई तथा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से 18 हजार से अधिक संकल्प पत्र भरवाये गये।निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु ईएलसी क्लब के माध्यम से मतदान गीत, मतदान शपथ, स्वीप क्वीज एवं मतदाता रैली का आयोजन किया गया तथा आमजन की मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने व मतदाताओं को जागरूक करने हेतु ट्राईटन मॉल में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर निगम ग्रेटर-जयपुर मुरलीपुरा जोन की उपायुक्त श्रीमती रेखा मीना, सीबीईओ झोटवाड़ा शहर श्री अर्जुन लाल बुनकर, स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी श्री संतोष कुमार तथा संबंधित क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाईजर उपस्थित रहें।वहीं, हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में भी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सरिता शर्मा ने सोमवार को क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में 2 लाख 63 हजार 136 मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं 60 हजार वोटर गाइड का वितरण किया जा चुका है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Next Article पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई से प्रदेश के युवाओं को मिला सुकून, जहां समस्याएं हैं वहां हम समाधान देते हैं-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457742
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

नियम विरुद्ध संचालन पर सीकर रोड स्थित रामेश्वरम मैरिज गार्डन सीज
‘समाधान शिविर’ सफलतापूर्वक आयोजित: मौके पर ही किया गया पर प्रकरणों का त्वरित निस्तारण
मिस एंड मिसेज इटरनल इंडिया के ऑडिशन में मॉडल्स ने दिखाया टैलेंट
स्वामी विवेकंदन विद्या मंदिर स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बेटियाँ बनेंगी आत्मनिर्भर और डिजिटल स्मार्ट: राजस्थान पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के गुर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account