जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर में इस नवरात्रि डांडिया प्रेमियों के लिए तीन दिवसीय “डांडिया महारास” का आयोजन किया जा रहा है। KD Dance Academy के सहयोग से तथा GVD Soni’s Cafe की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 17, 18 और 19 अक्टूबर को एंटरटेनमेंट पैराडाइज (EP), जयपुर में आयोजित होगा।
GVD Soni’s Cafe से जुड़े जय सोनी इस आयोजन के प्रमुख आयोजकों में शामिल हैं। GVD Soni’s Cafe, Dawatnama और अन्य आउटलेट्स सहित कुल 8 आउटलेट्स के नेटवर्क से जुड़े जय सोनी अब इस सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से जयपुरवासियों को नवरात्रि का एक अलग अनुभव देने जा रहे हैं।
101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की विशेष महाआरती
आयोजन का सबसे खास आकर्षण 101 माताओं द्वारा अपने बेटों के साथ मां भवानी की सामूहिक विशेष महाआरती होगा। इसके लिए अलग-अलग समुदायों से मां और बेटे की एक-एक जोड़ी को शामिल किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, यह पहल केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि मां और बेटे के रिश्ते तथा परिवार के साथ समय बिताने का सामाजिक संदेश भी देती है। आज की व्यस्त जिंदगी में कई बच्चे पढ़ाई या नौकरी के कारण घर से दूर रहते हैं और अपनी मां के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पाते। वहीं माताएं भी घर-परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहती हैं। ऐसे में इस विशेष महाआरती के माध्यम से मां और बेटे को एक साथ उत्सव मनाने, एक-दूसरे के साथ समय बिताने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि परिवार के सदस्य एक साथ नवरात्रि के उत्सव का आनंद ले सकें।
Aagaz Events and entertainment के मुख्य समन्वयक रजत सोनी ने बताया कि जो भी माता और बेटे इस विशेष गतिविधि में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना नाम ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं और अपनी मां के साथ इस नवरात्रि एक नया अनुभव साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही पहले परिवार और लड़कियों के 101 पास पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।
डांडिया महारास में जयपुर के हजारों डांडिया प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है। तीनों दिनों में लाइव संगीत, डीजे, पारंपरिक डांडिया परिधान और गरबा-डांडिया की धूम देखने को मिलेगी। युवक-युवतियों के साथ महिलाएं और पुरुष भी उत्साह से डांडिया खेलेंगे।
विजेताओं के लिए सरप्राइज गिफ्ट
डांडिया महारास में प्रतिभागियों के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ सरप्राइज गिफ्ट्स भी रखे गए हैं। आयोजन को लेकर जयपुरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्पॉन्सरशिप और फूड स्टॉल के लिए संपर्क
स्पॉन्सरशिप और फूड स्टॉल के लिए इच्छुक व्यवसायी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
8696111158 | 9549622415
डांडिया महारास के ऑफिशियल मीडिया पार्टनर — राज मीडिया टीवी हैं।
17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती

