जयपुर। राजस्थान गौ सेवा संघ की ओर से 15 अगस्त को दुर्गापुरा स्थित गोशाला में गोपाल शरण महाराज के सानिध्य में महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बाबा एस के जे ज्वेलर्स के सीएमडी मधुसूदन शर्मा ने उपस्थित होकर महामहिम राज्यपाल का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इसके पश्चात यज्ञ में आहुति अर्पित कर गौ माता की सेवा की गई।

कार्यक्रम में जयपुर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महामहिम राज्यपाल ने मधुसूदन शर्मा द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की और समाज सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार निरंतर योगदान देते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।


