जयपुर। 15 अगस्त को जयपुर जिला ऑप्टिशियंस एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम का आयोजन अल्बर्ट हॉल स्थिति नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था महामंत्री पंकज मिश्रा द्वारा किया गया।

झंडा रोहण संस्था अध्यक्ष राधेश्याम गढ़वाल JZOA के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में झण्डा रोहण के साथ वृक्ष वितरण कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें लगभग 90 वृक्षों का वितरण किया।

इस अवसर पर निरंजन राठी JZOA के फाउंडर अध्यक्ष सुरेंद्र खन्ना, पूर्व अध्यक्ष जसविंदर सिंह, सुभाष , मुकेश, हल्दुनिया एवं जयपुर से कई चश्मा व्यापारी उपस्थित रहे।


