जयपुर। रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी- असारवा- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 26963, उदयपुर सिटी- असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.03.2026 से शामलाजी रोड़ स्टेशन पर 08.28 बजे आगमन व 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, असारवा- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.03.2026 से शामलाजी रोड़ स्टेशन पर 19.18 बजे आगमन व 19.20 बजे प्रस्थान करेगी।
उदयपुर सिटी- असारवा- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

