जयपुर। शिल्पी फाउंडेशन की निदेशिका शिल्पी अग्रवाल के नेतृत्व में जयश्री ज्वेलर्स के सहयोग से प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तीज माता की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसकी विधिवत पूजा मुख्य द्वार पर जयश्री ज्वेलर्स की ओर से की गई।
संस्था की मुख्य संरक्षक सुनीता अग्रवाल एवं लक्ष्मी अग्रवाल के सान्निध्य में मुख्य अतिथि डॉ. मुक्तिका आहस्कर, आरएएस अधिकारी तथा अति विशिष्ट अतिथि डॉ. स्नेहलता भारद्वाज उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में ‘तीज की राजकुमारी’ का खिताब भावना माथुर ने जीता। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों में राखी पुरोहित, मीनू, मिसेज कौर एवं शिवानी विजेता रहीं। तीज के श्रृंगार-रस पर आधारित अंताक्षरी ने खूब मनोरंजन किया, वहीं पल्लवी जी ने तीज के लहरिये पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। लकी ड्रॉ में शिल्पी माथुर एवं इशिका विजेता रहीं।
आयोजन की भव्यता में जयश्री ज्वेलर्स के सहयोग की विशेष सराहना की गई। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं ऊर्जावान मंच संचालन सीमा वालिया ने किया, जिन्होंने अपनी सधे हुए अंदाज से पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा।
कार्यक्रम में तीज की परंपरा, राजस्थानी संस्कृति, मनोरंजन, सौंदर्य और आपसी मेलजोल का सुंदर संगम देखने को मिला। शिल्पी फाउंडेशन का यह आयोजन तीज की संस्कृति को आधुनिक सामाजिक जुड़ाव के साथ जोड़ने वाला यादगार समारोह रहा।
तीज की उमंग से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’


