जयपुर। 16 फरवरी 2026 को सोडाला स्थिति गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एडवोकेट दया शर्मा के परिवार की ओर से आयोजित श्री श्याम भजन संकीर्तन ओर फागोत्सव में भक्तजन भजनों पर झूम उठे।


श्री श्याम भजन संकीर्तन में बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट दया शर्मा ने संपादक नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का दुप्पटा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।


श्री श्याम भजन संकीर्तन में फूलों की होली से बाबा श्याम को रिझाया। इस अवसर पर सैकड़ों महिला पुरुषों ने बाबा श्याम का गुणगान किया।
