By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    बाइक राइडर्स सिर्फ यात्री नहीं, नशामुक्त भारत के संदेशवाहक हैं- डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
    October 23, 2026
    शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान
    October 23, 2026
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अब भारतीय और रूसी कंपनी को मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा
    April 27, 2024
    सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
    May 14, 2024
    प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर खुला राज
    May 31, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: गांव-ढाणी तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, स्वस्थ जीवनशैली पर हो जोर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > गांव-ढाणी तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, स्वस्थ जीवनशैली पर हो जोर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

गांव-ढाणी तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, स्वस्थ जीवनशैली पर हो जोर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: June 11, 2025 7:11 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप विकसित भारत-विकसित राजस्थान का संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक कल्याण को एकमात्र ध्येय मानकर ऐसी योजनाएं क्रियान्वित कर रही है जिससे प्रदेश के शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, आधारभूत संरचनाओं जैसे बुनियादी क्षेत्रों की दिशा और दशा निरंतर बदल रही है और एक सशक्त-समृद्ध राजस्थान का भविष्य सुनिश्चित हो रहा है।
शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विजन डॉक्यूमेंट को लेकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति में कार्ययोजना और उसकी क्रियान्विति की सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करके ही इच्छित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये विजन डॉक्यूमेंट एक कागज नहीं, बल्कि राजस्थान के विकास का मार्ग है जिसे हम धरातल पर चरणबद्ध रूप से उतारेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 के दीर्घकालीन लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मध्यावधि लक्ष्य तय कर उन पर फोकस किया जाए। विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति में 8 करोड़ प्रदेशवासियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, अतः विजन डॉक्यूमेंट में आमजन के सुझाव भी शामिल किए जाएं।
ग्रामीण विकास से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार-
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास प्रदेश ही नहीं, देश के विकास की धुरी है। गांवों की तरक्की के बिना विकसित भारत का संकल्प साकार नहीं हो सकता, इसलिए हमें ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से उनकी आय के स्रोत बढ़ाने वाले संसाधन उपलब्ध कराने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही लघु, कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन, गांवों में सोलर प्लांट, फल-सब्जी मंडी, दूध संकलन केन्द्र आदि की स्थापना से पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर तथा युवाओं का कौशल विकास कर हम ग्रामीण आबादी का शहरों की ओर पलायन रोक सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की आय में सुधार और उनकी फसल की उत्पादकता में वृद्धि लाते हुए प्रदेश में सहकार आधारित अर्थव्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण एवं सुनियोजित दोहन कर विकास कार्य किए जाएं ताकि भावी पीढ़ी को संसाधनों की कमी न हो।
प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए विकसित हो प्रणाली-
शर्मा ने कहा कि वंचितों को वरीयता देते हुए राजस्थान को वर्ष 2047 तक समावेशी रूप से विकसित राज्य बनाना है। प्रदेश में ऐसी प्रणाली विकसित की जाए जिससे सामाजिक योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे। उन्होंने सभी को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा को कौशलपरक एवं रोजगारोन्मुखी भी बनाया जाए। साथ ही, विद्यार्थियों को समय-समय पर कैरियर परामर्श देकर उन्हें तनावमुक्त बनाया जाए।
महिलाओं-बच्चों के पोषण पर दिया जाए विशेष ध्यान-
मुख्यमंत्री ने गांव-ढाणी से लेकर कस्बों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जाए और डायबिटीज व ब्लड प्रेशर जैसी जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में स्कूली शिक्षा के माध्यम से जागरूक किया जाए। शर्मा ने आभा आईडी के माध्यम से प्रदेशवासियों का हेल्थ रेकार्ड मेंटेन करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।
दुर्घटनाओं में कमी के लिए वाहनों की गति पर लगे अंकुश-
शर्मा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों की आवास समस्या दूर करने के लिए मल्टीस्टोरी कंसेप्ट को अपनाना आवश्यक है। जनता का आवागमन सुगम करने की दृष्टि से प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन सेवाएं विकसित की जाएं। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के साथ ही यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राज्य से होकर गुजरने वाले राजमार्गों एवं अन्य सड़कों के किनारे पौधारोपण अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
पानी का दुरूपयोग रोकें, जरूरतमंद तक पहुंचे जल-
मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 से 20 जून तक संचालित ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, जलाशयों का पुनरुद्धार, बांध, एनीकट, नहरों की मरम्मत, वर्षा-जल संचयन संरचनाओं और पर्यावरण संवर्धन से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान से जल संग्रहण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत राज्य में 40 हजार से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया किया जा रहा है जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा। उन्होंने मरूस्थलीय पौधों के विकास व पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘विकसित भारत-2047’ का विजन पेश किया है। इसके चार प्रमुख संकल्पों के परिपेक्ष्य में विकसित राजस्थान-2047 हेतु विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने, उसकी प्रगति एवं निगरानी हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया है। विकसित राजस्थान-2047 का रोडमैप तैयार करते हुए राज्य के प्रमुख 45 विभागों को 13 सेक्टर्स में बांटा गया है। सभी विभागों के समन्वय से तैयार विजन डॉक्यूमेंट पर नीति आयोग से सुझाव प्राप्त करने के बाद प्रदेश के विकास का यह दस्तावेज तैयार किया जा रहा है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान रोडवेज की बसों की स्थिति में सुधार हेतु प्रारम्भ की गई ‘‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी‘‘ के तहत 1100 बसों में कराया गया कार्य
Next Article जोन-10 में पॉच बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बाइक राइडर्स सिर्फ यात्री नहीं, नशामुक्त भारत के संदेशवाहक हैं- डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
Jaipur
October 23, 2026
शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान
Jaipur
October 23, 2026
एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

520793
Your IP Address : 216.73.216.139

You Might Also Like

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
बरसात से कटाई के बाद रखी फसल खराब होने पर मिल सकेगा बीमा क्लेम, 72 घण्टे में देनी होगी सूचना
राजस्थान पुलिस का ‘मेगा नाकाबंदी’ अभियान: एक ही दिन में 15,000 से अधिक चालान
जोन-13 में आठ बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
जेडीए ने भूखण्ड संख्या बी-48 में साईट प्लान के विपरीत व्यवसायिक प्रयोजनार्थ अवैध निर्माण करने पर भवन को किया सील
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account