By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    पहले मतदान फिर जलपान का लें संकल्प: पूनावाला
    April 17, 2024
    बेंजामिन नेतन्‍याहू की बढ़ी मुश्किलें, ICC जारी कर सकता है अरेस्ट वारंट
    April 30, 2024
    दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, यूपी-बिहार में भी चढ़ेगा पारा
    May 16, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सेना के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के भव्य प्रदर्शन का गवाह बना जयपुर
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सेना के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के भव्य प्रदर्शन का गवाह बना जयपुर
Jaipur

सेना के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के भव्य प्रदर्शन का गवाह बना जयपुर

RMT network
Last updated: January 12, 2026 7:44 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

सेना दिवस परेड–2026 की दूसरी फुल ड्रेस रिहर्सल में उमड़ा जनसैलाब
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी निर्देशों पर राजधानी जयपुर में आर्मी एरिया से बाहर पहली बार आयोजित हो रही सेना दिवस परेड–2026 को लेकर आमजन में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। जगतपुरा स्थित महल रोड पर रविवार को आयोजित दूसरी फुल ड्रेस रिहर्सल में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही, जहां भारतीय सेना के साहस, पराक्रम, अनुशासन और आधुनिक युद्ध क्षमता का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार यह आयोजन जनभागीदारी, राष्ट्रभक्ति और नागरिक–सैन्य समन्वय का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है। सामान्य प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निरंतर समन्वय के साथ जुटे हुए हैं।
फुल ड्रेस रिहर्सल में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को साकार करते हुए स्वदेशी तकनीक से विकसित मिसाइलों, टैंकों और हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया गया। रविवार को रिहर्सल के दौरान अपाचे और प्रचंड हेलिकॉप्टर, डायमंड शेप सहित विभिन्न लड़ाकू ड्रोन विमानों की उड़ानों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जल, थल और वायु—तीनों आयामों में सेना की सामरिक शक्ति का प्रभावी प्रदर्शन हुआ।
रिहर्सल में हेलिकॉप्टर से दागी जाने वाली एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘हेलिना’, मल्टी मिसाइल लॉन्चर, अत्याधुनिक टैंक और एंटी एयर मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। यह एंटी एयर मिसाइल सिस्टम 155 राउंड फायर करने में सक्षम है और हेलिकॉप्टर से भी संचालित किया जा सकता है। इसके साथ ही 4 हजार मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम ड्रोन आधुनिक युद्ध तकनीक की दिशा को स्पष्ट रूप से दर्शाते नजर आए।
परेड रिहर्सल में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसमें ब्रह्मोस मिसाइल और हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से लैस अत्याधुनिक रोबोटिक डॉग्स का प्रदर्शन किया गया। एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल टुकड़ी द्वारा दुश्मन के टैंकों को नष्ट करने की क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया गया।
सेना दिवस परेड में भैरव बटालियन ने अपनी आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया। जनवरी 2026 में गठित यह नई स्पेशल फोर्स ड्रोन आधारित ऑपरेशंस के लिए तैयार की गई है, जिसमें एक लाख से अधिक प्रशिक्षित ड्रोन ऑपरेटर शामिल हैं। यह यूनिट हाइब्रिड और मल्टी-डोमेन चुनौतियों से निपटने में पूर्ण रूप से सक्षम है।
ऑल-टेरेन व्हीकल द्वारा पानी, रेगिस्तान और पथरीले इलाकों में संचालन क्षमता का प्रदर्शन किया गया, जिसका उपयोग सैन्य अभियानों के साथ-साथ आपदा राहत कार्यों में भी किया जाता है। वहीं मॉड्यूलर ब्रिज के माध्यम से कम समय में मार्ग निर्माण की क्षमता ने दर्शकों को प्रभावित किया।
रिहर्सल में मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड, चिप्पिपराई, कोम्बई और राजपालयम जैसी स्वदेशी नस्लों के डॉग्स ने अभ्यास किया। चश्मा पहने मुधोल हाउंड की फुर्ती और आक्रामकता विशेष आकर्षण रही। इसके साथ ही भारतीय सेना के जवानों ने मोटरसाइकिल पर पिरामिड निर्माण, एक टायर पर सवारी और अशोक स्तंभ व कमल जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
सेना दिवस परेड के सफल आयोजन हेतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा, आपातकालीन सेवाओं सहित महिला एवं दिव्यांग दर्शकों की सुविधा सुनिश्चित की गई है। विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजन सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है।
गौरतलब है कि सेना दिवस परेड–2026 न केवल भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का उत्सव है, बल्कि यह सुशासन, प्रशासनिक समन्वय और संवेदनशील शासन व्यवस्था का भी सशक्त उदाहरण बनकर जयपुर को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिला रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तीन नए कानून शरीर, संपत्ति और सम्मान की रक्षा की गारंटी- अमित शाह
Next Article साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ‘फर्स्ट रिस्पॉन्स’ सबसे महत्वपूर्ण: डीजीपी श्री शर्मा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519269
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

जयपुर में सजा ‘राजस्थान कल्चरल फैशन शो फैशन पेज’: निकिता सिंह बनीं मिसेज और अंकिता सोलंकी ने जीता मिस कैटेगरी का खिताब
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण प्रारम्भ
अटल विहार एवं गोविन्द विहार आवासीय योजना: आवेदन की अंतिम तिथि 07 फरवरी तक बढ़ाई
कम्यूनिटी फॉर सेफर रोड्स ओर परिवहन विभाग ने आयोजित किया सड़क सुरक्षा ओरिएंटेशन वर्कशॉप
विधानसभा अध्यक्षों का दो दिवसीय सम्मेलन 23 और 24 सितंबर को
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account