मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिये फील्ड ट्रेनर को दिया जा रहा है तीन दिवसीय प्रशिक्षण
जयपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिये चार्ज स्तर (ग्रामीण व नगरीय निकाय) के फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से जिला परिषद सभागार में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ।
जनगणना-2027 एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। जिसकी गुणवत्ता सीधे-सीधे अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचने वाले व्यक्ति से जुड़ी होती है। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने बताया कि इस बार जनगणना आधुनिक एवं पूर्णतः डिजीटल स्वरूप में सम्पादित की जायेगी, जिससे डाटा की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्वरित विश्लेषण सुनिश्चित होगा।
उन्होंने निर्देश दिये कि चार्ज स्तर पर नियुक्त सभी फील्ड ट्रेनर 15 अप्रेल से 17 अप्रेल 2026 तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण की बारीकियों को गम्भीरता से समझते हुए प्रायोगिक अभ्यास को प्राथमिकता दें, ताकि वे फील्ड में प्रगणक एवं सुपरवाइजर को अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर सके व जनगणना का कार्य का सफल एवं सुचारू रूप से संपादित कर सकें। जिला स्तरीय प्रशिक्षण में चार्ज स्तर से 35 फील्ड ट्रेनरों ने सहभागिता की।
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण प्रारम्भ


