By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एक छोटी सी आशा संस्था की ओर से प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन मनाया
    October 5, 2026
    सेवा सेतु अभियान-2026: शहरी नागरिकों को सेवाओं का त्वरित लाभ देने के लिए 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होंगे
    October 5, 2026
    जयपुर एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स ने रचा नया रिकॉर्ड, सितंबर 2026 में 1.93 करोड़ रुपये का सर्वाधिक मासिक वित्तीय कारोबार
    October 5, 2026
    जयपुर में ब्लिंकिट डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 164 पैकेट खाद्य सामग्री नष्ट, घी के 2 सैंपल लिए
    October 5, 2026
    विद्याधर नगर स्टेडियम दशहरा मेला 2026 का भूमि पूजन से हुआ आगाज
    October 5, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    प्रयागराज-बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवाओं का झींझक व सिराथू स्टेशनों पर ठहराव
    April 25, 2024
    ISRO ने किया 3D प्रिंटिंग तकनीक से बने लिक्विड रॉकेट इंजन की सफल हॉट टेस्टि‍ंंग
    May 11, 2024
    चक्रवात रेमल ने बरपाया कहर: 36 मौतें, कई घर जमींदोज
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: रिंकू सिंह ‘टेस्‍ट क्रिकेटर के तौर पर उभर सकते हैं- राठौड़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > रिंकू सिंह ‘टेस्‍ट क्रिकेटर के तौर पर उभर सकते हैं- राठौड़
Sports

रिंकू सिंह ‘टेस्‍ट क्रिकेटर के तौर पर उभर सकते हैं- राठौड़

RMT network
Last updated: July 16, 2024 6:44 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2024 तक भारतीय टीम के बल्‍लेबाज़ी कोच रहे विक्रम राठौड़, जिस बदलाव की ओर टीम आगे बढ़ रही है उसको लेकर अधिक चिंतित नहीं हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि टीम प्र‍बंधन इसको अधिक नियंत्रित तरीक़े से संभाले।
भारत की अगली सीरीज़ श्रीलंका में होनी है, जहां पर उन्‍हें तीन टी20आई और तीन वनडे खेलने हैं और यह पक्‍का है कि पिछले महीने बारबेडोस में टी20 विश्‍व कप के फ़ाइनल में साउथ अफ़्रीका को हराने के बाद संन्‍यास ले चुके रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जाडेजा के नहीं होने से टी20 टीम नई होगी।
राठौड़ ने PTI से कहा, “रोहित और विराट की क़ाबिल‍ियत के खिलाड़‍ियों को बदलना कभी आसान नहीं होगा। हाल ही में ज़‍िम्‍बाब्‍वे के ख़‍िलाफ़ हुई टी20आई सीरीज़ में हमें थोड़ी झलक मिली की भविष्‍य की टी20 टीम कैसी होगी। लेकिन उस प्‍वाइंट तक पहुंचने के लिए अभी भी हमारे पास टेस्‍ट और वनडे क्रिकेट में कुछ साल हैं।”
भारत ने शुभमन गिल की कप्‍तानी में यह सीरीज़ 4-1 से अपने नाम की और इस टीम में आख़ि‍री तीन मैचों तीन सदस्‍य संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्‍वी जायसवाल विजेता टी20 विश्‍व कप टीम का हिस्‍सा थे। टीम की कोचिंग बतौर अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्‍मण ने की थी। अब श्रीलंकाई दौरे से राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर कोच की भूमिका में रहने वाले हैं। उनके कोचिंग स्‍टाफ़ में बाक़ी सदस्‍यों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हुई है।
राठौड़ ने कहा, “मैं बदलाव से चिंतित नहीं हूं। भारतीय क्रिकेट में बहुत गहराई है। कई ऐसे कौशल से भरे शानदार खिलाड़ी हैं जो सिस्‍टम से आ रहे हैं। हमें बस एक चीज़ पर ध्‍यान देने की ज़रूरत है कि यह बदलाव नियंत्रित तरीक़े से हो, धीरे-धीरे हो।”
राठौड़ को लगता है कि कई युवा खिलाड़ी आ रहे हैं, भारत के पास लड़के हैं लेकिन उनमें से अगले दशक के लिए तीनों प्रारूपों के खिलाड़ी निकालने होंगे।
उन्‍होंने कहा, “मैं उम्‍मीद कर रहा हूं तब तक शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्‍वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल जो खुद को स्‍थापित करेंगे और बदलाव को आसान बनाएंगे। वनडे में भी हमारे पास श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो जगह लेंगे।” “कई रोचक खिलाड़ी आए हैं लेकिन गिल और जायसवाल भारत के लिए लंबे समय तक तीनों प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार हैं। वह आने वाले समय में भारतीय बल्‍लेबाज़ी की रीढ़ की हड्डी होने जा रहे हैं।”
पिछले दो सीज़न में जिन खिलाड़‍ियों ने सीढ़ी चढ़ी है उनमें से एक रिंकू सिंह हैं, जिन्‍होंने दो वनडे और 20 टी20आई खेले, लेकिन अभी भी राष्‍ट्रीय टीम में नियमित नहीं हो पाए हैं। वह छोटे प्रारूप में बेहतरीन फ़ीनिशर हैं, लेकिन प्र‍थम श्रेणी में भी उन्‍होंने 69 पारियों में 54.70 की औसत से रन बनाए हैं।
राठौड़ ने कहा, “जब मैंने उसको नेट्स में बल्‍लेबाज़ी करते देखा तो मुझे कोई तकनीक़ी कारण नहीं दिखा कि क्‍यों रिंकू सफल टेस्‍ट बल्‍लेबाज़ नहीं बन सकता। मैं समझता हूं कि उसने टी20 क्रिकेट में खुद को बतौर शानदार फ़ीनिशर उभारा है लेकिन अगर आप उसके प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड को देखें तो औसत 50 से ऊपर है।” “वह बेहद शांत स्वभाव के भी धनी हैं। तो ये सभी कारक संकेत देते हैं कि अगर मौक़ा दिया जाए तो वह एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में विकसित हो सकते हैं।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तर पश्चिम रेलवे के 8 स्टेशन कचरा इकट्ठा एवं निस्तारण के लिए किये गये नामित
Next Article आज सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच सिसोदिया की याचिका पर करेगी सुनवाई

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक छोटी सी आशा संस्था की ओर से प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन मनाया
Jaipur
October 5, 2026
सेवा सेतु अभियान-2026: शहरी नागरिकों को सेवाओं का त्वरित लाभ देने के लिए 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होंगे
Jaipur
October 5, 2026
जयपुर एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स ने रचा नया रिकॉर्ड, सितंबर 2026 में 1.93 करोड़ रुपये का सर्वाधिक मासिक वित्तीय कारोबार
Jaipur
October 5, 2026
जयपुर में ब्लिंकिट डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 164 पैकेट खाद्य सामग्री नष्ट, घी के 2 सैंपल लिए
Jaipur
October 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

497993
Your IP Address : 18.97.9.171

You Might Also Like

ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट: एसआई प्राची गुर्जर ने हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक, कमिश्नर ने किया सम्मान
कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने संन्‍यास वापसी करने से किया इंकार
लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्वेश राठी एक मैच के लिए निलंबित
मयंक, प्रिंस और सूर्यवंशी ने दिलाई कप्तान श्रेयस को पहली जीत
सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account