By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: शम्सी, क्लासन और यानसन ने साउथ अफ़्रीका को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाया
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > शम्सी, क्लासन और यानसन ने साउथ अफ़्रीका को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाया
Sports

शम्सी, क्लासन और यानसन ने साउथ अफ़्रीका को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाया

RMT network
Last updated: June 24, 2024 7:43 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2024 के वर्चुअल क्वार्टर फ़ाइनल की शुरुआत और उसका अंत मार्को यानसन की सफलता के साथ हुआ। हालांकि इस बीच में मैच का पासा लगातार पलटता रहा। साउथ अफ़्रीका रोमांचक जीत हासिल कर अब सेमीफ़ाइनल में है जबकि मेज़बान वेस्टइंडीज़ का सफ़र समाप्त हो गया है। साउथ अफ़्रीका ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार सर्वाधिक सात जीत का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
अंतिम ओवर में साउथ अफ़्रीका को जीत के लिए पांच रनों की दरकार थी लेकिन पिछले कुछ ओवरों में साउथ अफ़्रीका के ऊपर दबाव इतना बढ़ गया था कि वेस्टइंडीज़ मैच से पूरी तरह से बाहर नहीं हुआ था और यह रॉस्टन चेज़ की बदौलत हुआ था जिन्होंने तीन झटके देकर मैच में रोमांच पैदा कर दिया था। लेकिन पहली पारी में आपस में टक्कर खाने वाले यानसन और कगिसो रबाडा की जोड़ी ने पांच गेंदों में मिलकर 14 रन बटोर लिए।
साउथ अफ़्रीका को 20 ओवरों में 136 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन मौसम ने साउथ अफ़्रीका की पारी की ख़राब शुरुआत के साथ ही करवट ले ली थी। साउथ अफ़्रीका को जीत हासिल करने में इतनी मुश्किल नहीं आती अगर साउथ अफ़्रीका के पलड़े से एक जीते हुए मैच का रुख़ रॉस्टन चेज़, अल्ज़ारी जोसेफ़ और आंद्रे रसल ने वेस्टइंडीज़ की तरफ़ मोड़ ना दिया होता।
अंतिम तीन ओवरों में साउथ अफ़्रीका को जीत के लिए 19 रन बनाने थे और उस समय केशव महाराज और यानसन क्रीज़ में थे। खेल छोटा होने के चलते वेस्टइंडीज़ का कोई एक ही गेंदबाज़ अधिकतम चार ओवर कर सकता था इसलिए कप्तान रोवमन पॉवेल ने 15वां ओवर अपने सबसे प्रमुख गेंदबाज़ जोसेफ़ को थमा दिया और उन्होंने उस ओवर में सिर्फ़ छह रन ही दिए। जोसेफ़ से चार ओवर करवाने का मतलब था कि अब रसल गेंदबाज़ी के लिए उपलब्ध नहीं थे इसलिए पॉवेल ने चेज़ का रुख किया और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर महराज को आउट कर दिया। हालांकि अगली दो गेंदों पर दो सिंगल आ गए और पांचवीं गेंद ने रबाडा और निकोलस पूरन दोनों को बीट कर दिया। बाय के दो रन आने के चलते अब सात गेंदों पर नौ रनों की दरकार थी और रबाडा ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ दिया। ओबेद मकॉए अंतिम ओवर करने आए और पहली ही गेंद पर यानसन ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया।
चेज़ की शुरुआत में क्विंटन डिकॉक ने धावा बोल दिया लेकिन दूसरे ही ओवर में रसल ने सलामी जोड़ी को पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद बारिश आई और साउथ अफ़्रीका को 17 ओवर में 123 का लक्ष्य मिला। दोबारा खेल शुरू होने के बाद कप्तान ऐडन मारक्रम और ट्रिस्टन स्टब्स ने आक्रमण शुरू कर दिया। बारिश होने के चलते पहली पारी की तुलना में परिस्थितियां अब बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल हो गई थीं। हालांकि जोसफ़ ने जल्द ही मारक्रम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए हाइनरिक क्लासन ने गुडाकेश मोती के एक ही ओवर में तीन चौके और एक छक्का जड़कर आवश्यक रन रेट को नीचे कर दिया। साउथ अफ़्रीका आक्रामक शैली में लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी लेकिन एक बार फिर जोसेफ़ आए और उनकी गेंद पर निकोलस पूरन ने क्लासन का बेहतरीन कैच लपक लिया। यहां से मैच का पासा पलटना शुरू हुआ। रसल एक छोर पर किफ़ायती गेंदबाज़ी करते रहे और दूसरे छोर पर चेज़ ने मिलर और स्टब्स को अपना शिकार बना लिया। नतीजा यह हुआ कि 9 से 16 ओवर के बीच साउथ अफ़्रीका की पारी में सिर्फ़ दो बाउंड्री ही आ पाईं।
इस पूरे मैच को अपनी गेंदबाज़ी से फंसाने वाले चेज़ ने अपने अर्धशतक की बदौलत भी अपनी टीम को एक लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया था। हालांकि मैच को विजेयी शॉट से समाप्त करने वाले यानसन ने पहले ही ओवर में अपने कप्तान के पहले गेंदबाज़ी करने के निर्णय को सहित साबित करते हुए शे होप को पवेलियन भेज दिया और अगले ही ओवर की पहली गेंद पर मारक्रम ने पूरन का विकेट निकाल लिया।
यहां से इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे कायल मेयर्स के साथ मिलकर चेज़ ने 81 रन जोड़ते हुए वेस्टइंडीज़ की वापसी करा दी। हालांकि इसके बाद तबरेज़ शम्सी ने वेस्ट इंडीज़ की पारी पर लगाम लगाने की शुरुआत की। स्पिन को मददगार पिच को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में वापस लाया गया था और उन्होंने मेयर्स और शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड का विकेट निकाल लिया। इन दो विकेटों के बीच केशव महराज ने भी कैरिबियाई कप्तान को पवेलियन भेज दिया था। हालांकि चेज़ अभी भी डटे हुए थे लेकिन 52 के निजी स्कोर पर शम्सी ने उन्हें भी अपना शिकार बना लिया।
रसल मैदान में आए थे और उनके ऊपर वेस्टइंडीज़ को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी थी। उन्होंने अनरिख़ नॉर्खिये को लगातार दो छक्के भी लगाए लेकिन अंत में नॉर्खिये के ही डायरेक्ट थ्रो पर वो स्ट्राइक लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। रसल के आने से पहले मार क्रम ने रबाडा से एक भी ओवर की गेंदबाज़ी नहीं कराई थी लेकिन उन्होंने रबाडा को 18वां ओवर सौंपा और उसी रबाडा का सामना करने के लिए दौड़े रसल स्ट्राइकर एंड तक नहीं पहुंच पाए। अगर रसल रन आउट नहीं होते तो संभव है कि वेस्टइंडीज़ के खाते में कुछ अतिरिक्त रन और होते जिसकी कमी ने अंत में साउथ अफ़्रीका को सेमीफ़ाइनल में पहुंचा दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article होटल के पास खड़े ट्रक से 3972 किलो से अधिक डोडा पोस्त किया बरामद, जब्त मादक पदार्थ की करीब 6 करोड़ रुपए है कीमत
Next Article प्रीमेच्योर एजिंग के पीछे खराब लाइफस्टाइल की अहम भूमिका

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418533
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

हार्दिक की जगह सूर्यकुमार को बनाया जा सकता है अगला टी-20 कप्तान
ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने कियापंजाब किंग्स को नॉकआउट
बॉक्सिंग डे टेस्ट में बना सबसे अधिक दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड
LSG से हारने के बाद अंतिम स्थान पर रहते हुए ख़त्म हुआ मुंबई इंडियंस के लिए सीज़न
मांधना, वॉल ने दिलाया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरा WPL ख़िताब
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account