70 हजार पौधों का किया जायेगा एक बारीय वृक्षारोपण
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर शहर को जन सहयोग से हरा-भरा बनाने के लिए हर वर्ष की भांति बुधवार, 16 जुलाई 2025 से 30 हजार पौधें वितरीत किये जायेंगें। जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि जविप्रा क्षेत्राधिकार को हरितमाच्छादित करने एवं जविप्रा क्षेत्राधिकार में एक बारीय वृक्षारोपण कार्य एवं आमजन को पौधें वितरण के उद््देश्य से जविप्रा द्वारा जन साधारण को बुधवार, 16 जुलाई 2025 से रियायती दरों पर छायादर एवं फलदार पौंधे वितरित किये जायेंगे। हर वर्ष की भांति जविप्रा द्वारा इस वर्ष भी जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक की अवधि में 10 फीट ऊंचाई के 30000 पौधें जविप्रा क्षेत्राधिकार में जन साधारण को रियायती दर पर वितरित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि दिनांक 16.07.2025 से पौधें वितरण हेतु जविप्रा क्षेत्र में लगभग 13 वितरण केन्द्र बनाकर उनका प्रभारी संबंधित उद्यानिकी जोन के कार्मिकों को बनाया गया है।
पौध वितरण केन्द्र पर एक सेल्फी पॉइंट बनाना जिसकी थीम ‘‘एक पौधा माँ के नाम’’ एवं हरियालो राजस्थान है। जविप्रा द्वारा रियायती दर 50 रू. प्रति पौधा की दर से लाभार्थी को पहचान पत्र पर अधिकतम पांच पौधें वितरित किये जावेगे।
पौधे वितरण में स्वयंसेवी संस्थाओं एनजीओ जैसे-सृष्टि फाउण्डेशन, ईको रेसक्यूअर फाउण्डेशन, गौरांग अर्थ केयर फाउण्डेशन, धरती अमृत एवं अन्य के द्वारा आमजन में पौधारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर जन अभियान बनाने में सहयोग प्राप्त करना।
जविप्रा स्तर पर एक बारीय पौधारोपण की सघन मॉनिटरिंग हेतु प्रत्येक क्षेत्र में जोन प्रभारी को नियुक्त किया गया है। पौधारोपण स्थल का लोकेशन, देशान्तर मय समय व दिनांक को दर्ज किया जाकर पौधारोपण की मॉनिटरिंग वैज्ञानिक तरीके से किया जाना प्रस्तावित है।
राजकीय कार्यालय परिसर, आवासीय कॉलोनियां, पार्क, मीडियन, ग्रीनबेल्ट में एकबारीय वृक्षारोपण हेतु वन संरक्षक/वरिष्ठ उद्यानविज्ञ, जविप्रा जयपुर के नाम निम्नानुसार मांग पत्र प्रस्तुत किये जाने पर उद्यानिकी प्रकोष्ठ के कार्मिकों द्वारा मांग पत्र में प्रस्तुत भूमि के वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त होने पर जविप्रा द्वारा संवेदक को निर्देशित किया जाकर संबंधित स्थान पर निशुल्क खड्डे खोदकर गुणवत्तायुक्त पौधारोपण कर संबंधित संस्था को भविष्य में संधारण हेतु संभलवाया जावेगा।
जेडीए द्वारा इस मानसून सत्र में एक बारीय वृक्षारोपण हेतु चयनित कार्यस्थल क्षेत्रों के स्थानीय जन प्रतिनिधियों, संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थानों, महिला तथा बच्चों की जन भागीदारी सुनिश्चित कर पौधारोपण को जन अभियान का रूप दिया जायेगा।
एक बारीय वृक्षारोपण में स्वयंसेवी संस्थाओं जैसे-सृष्टि फाउण्डेशन, ईको रेसक्यूअर फाउण्डेशन, गौरांग अर्थ केयर फाउण्डेशन, धरती अमृत एवं अन्य के द्वारा आमजन में पौधारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर अधिक से अधिक पौधारोपण कर जन अभियान बनाने में सहयोग प्राप्त करना।
राजकीय परिसरों एवं अन्य स्थानों पर संवेदक द्वारा एक बारीय वृक्षारोपण के उपरांत संबंधित संस्था/निजी व्यक्तियों से गुणवत्ता पूर्वक पौधरोपण का प्रमाण पत्र प्राप्त होने एवं जोन प्रभारी की रिपोर्ट के पश्चात ही संवेदक को भुगतान किया जाना।
जविप्रा क्षेत्र में एकबारीय वृक्षारोपण एवं पौध वितरण हेतु निम्नानुसार उद्यानिकी प्रकोष्ठ के जोन प्रभारी से संपर्क कर पौधारोपण हेतु
जयपुर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए जेडीए रियायती दरों पर बांटेगा 30 हजार छायादार एवं फलदार पौंधे


