By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों के लिए मिलेट न्यूट्री बार के पायलट वितरण का किया शुभारम्भ
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों के लिए मिलेट न्यूट्री बार के पायलट वितरण का किया शुभारम्भ
Jaipur

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों के लिए मिलेट न्यूट्री बार के पायलट वितरण का किया शुभारम्भ

RMT network
Last updated: July 16, 2025 6:20 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर एवं उदयपुर के 544 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगभग दस हजार बच्चों में पोषण स्तर को बेहतर बनाने और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ठहराव के लिए होगा लाभ – उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
जयपुर।
उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विद्याधर नगर में 3 से 6 वर्ष के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों के लिए बायोफोर्टीफाइड मिलेट न्यूट्री बार का पायलट वितरण शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों में पोषण स्तर को बेहतर बनाने और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ठहराव के लिए मिलेट न्यूट्री बार वितरण लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि छ महीने बाद पायलट सफल होने पर सीएसआर के सहयोग से इसे राज्य स्तर पर लागू करने के प्रयास किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “श्री अन्न योजना” से प्रेरित होकर नूतन नवाचार के रूप में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु जयपुर एवं उदयपुर ज़िलों के चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में सी एस आर के सहयोग से बायोफोर्टीफाइड मिलेट न्यूट्री बार का पायलट वितरण शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त मिलेट बार बायो- फोर्टिफाइड बाजरा, गेहूं मूंगफली, गुड़ और शहद से निर्मित है तथा इसमें में पर्याप्त कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और ज़िंक हैं, जो कि पोषण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
दिया कुमारी ने बताया कि इस नवाचार हेतु GIZ एवं PATH, हार्वेस्ट प्लस संस्था के सहयोग से विभाग द्वारा जयपुर जिले के जयपुर प्रथम, सांगानेर ग्रामीण एवं उदयपुर जिले के आदिवासी क्षेत्र परियोजना फलासिया को पायलट के तहत चयनित किया गया है। इस योजना के तहत 544 आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगभग 10,000 बच्चों को मिलेट न्यूट्री बार वितरित की जाएंगी। प्रत्येक बच्चे को प्रतिदिन 20 ग्राम वजन की एक न्यूट्री बार, सप्ताह में 5 दिन, 6 महीनों तक दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल न केवल बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाएगी, बल्कि उनका आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ठहराव भी बढेगा साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी सशक्त बनाएगी।भविष्य में राजस्थान के आई सी डी एस कार्यक्रम में ऐसे नवाचारों को शामिल कर मिलेट (“श्री अन्न”) आधारित खाद्य उत्पादों के समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने इस अवसर पर बताया कि राजस्थान में बच्चों की पोषण स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के (आईसीडीएस) कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु सतत प्रयास किये जा रहें हैं। बायोफोर्टीफाइड मिलेट न्यूट्री बार पायलट वितरण शुभारम्भ कार्यक्रम के अवसर पर निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) वासुदेव मलावत, पाथ के डायरेक्टर, एक्सटर्नल अफेयर एंड हेल्थ सिक्योरिटी डॉ. अंकुर मुथरेजा तथा हार्वेस्ट प्लस, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रविंद्र ग्रोवर सहित गणमान्य जन उपस्थित रहें।
उप मुख्यमंत्री ने हरियालो राजस्थान के तहत किया पौधरौपण—
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर के सेक्टर- 8 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित आंगनबाडी केन्द्र में हरियालो राजस्थान के तहत किया पौधारोपण किया।
नंदघर निरीक्षण: आंगनबाडी केन्द्र पर बच्चों की सुविधा और सुरक्षा का रखा जाए ध्यान—
उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विद्याधर नगर स्थित नंदघर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से बेहतर पोषण मिले साथ उन्हें ईसीसीई के तहत बेहतर शाला पूर्व शिक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए आंगनबाडी केन्द्र पर बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाए।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जयपुर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए जेडीए रियायती दरों पर बांटेगा 30 हजार छायादार एवं फलदार पौंधे
Next Article अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे आयरन स्क्रैप पर राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 10 ट्रक जब्त

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518233
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

जेडीए द्वारा नवाचार: ऑनलाइन सेवाओं में की वृद्धि: नाम हस्तांतरण पत्र एवं लीज मुक्ति प्रमाण पत्र व्हाट्सएप पर किए जाएंगे ऑनलाइन जारी
द वोग एडिशन ने राज्य-स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता की घोषणा की
मुख्यमंत्री ने लिया पांचवा संकल्प ‘राइजिंग राजस्थान’ में न्यूनतम होगा प्लास्टिक का उपयोग – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2024) की सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- जिला कलक्टर
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट-2024: 638 करोड़ के हुए निवेश करार, 5 हजार को मिलेगा रोजगार
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account