सड़क दुरुस्तीकरण को लेकर कई दिनों से धरना आंदोलन चल रहा है
जाहोता। जयपुर सीकर राज मार्ग से रामपुरा पुलिया से जाहोता बस स्टैंड तक की 4 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के पुनः निर्माण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरना आंदोलन जाहोता पंचायत प्रशासक श्याम प्रसाद राठौड़ की अगुवाई में जारी है। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क रोजाना बच्चों,मरीजों ओर मजदूरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

सबसे बड़ी खास बात है की जयपुर विकास प्राधिकरण (jda) की दो प्रमुख योजना आनंद लोक ओर स्वप्न लोक की प्रमुख लिंक रोड़ होने के बावजूद ये सड़क राजनीति (बीजेपी कांग्रेस ) का शिकार हो गई है।लोगों का कहना है कि क्षेत्र का विधायक प्रशांत शर्मा कांग्रेस का होने की वजह से बीजेपी इसमें राजनीति कर रही है। सड़क को लेकर क्षेत्र के लोगों में सरकार ओर जेडीसी के खिलाफ रोष बना हुआ है। ये सड़क करीब 20 गांवों को जोड़ती है। श्रीओम शास्त्री ने बताया कि धरना आंदोलन में अभिषेक शर्मा ओर धर्मराज बागड़ा अनशन पर बैठे है।

ग्रामीणों चेतावनी दी कि शीघ्र सड़क का दुरुस्तीकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। धरना आंदोलन में सरपंच श्याम प्रसाद सिंह राठौड़,श्री ओम शास्त्री,राजेंद्र कुमार शर्मा, कान सिंह बडगूजर,बाबूलाल, गोपाल परासर,हितेश छिपा,ओमप्रकाश गुप्ता,श्याम लाल छिपा,रामधन कुमावत, केडी कुमावत,कानाराम शर्मा,पृथ्वी सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों ग्रामीणजन धरने पर बैठे हुए है।


