नीमकाथाना। पिछले दिनों नीमकाथाना गौड़ ब्राह्मण समाज का होली स्नेह मिलन ओर प्रतिभावान समारोह का भव्य आयोजन संस्था के भवन में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत अतिथियों ओर संस्था पदाधिकारियों द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ की गई।

समारोह में संस्था पदाधिकारियों ओर वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी द्वारा संस्था के भामाशाह डॉ पुष्कर तिवाड़ी का माला,दुपट्टा ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथियों द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों का दुप्पटा पहनाकर ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय हरितवाल, विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा, प्रॉपर्टी व्यवसाई उमेश शर्मा, ओपी शर्मा आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


