By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
    September 16, 2026
    साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरी: व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स
    September 16, 2026
    रेल मंत्री ने देश को चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल समर्पित किए और लिंच GCT की आधारशिला रखी
    September 16, 2026
    राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा
    September 16, 2026
    ANTF का “ऑपरेशन विषधरासीम”: कश्मीर के अनंतनाग से 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर हाजी दबोचा
    September 16, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    30 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में फिर पेश होंगे बाबा रामदेव
    April 23, 2024
    “वेस्ट नाइल बुखार” का प्रकोप: तीन जिलों में अलर्ट जारी: केरल में 10 मामले आए थे सामने
    May 9, 2024
    याचिकाकर्ता वोटर्स को भ्रमित कर रहे- सुप्रीम कोर्ट
    May 24, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरी: व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरी: व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स
Jaipur

साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरी: व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स

RMT network
Last updated: September 16, 2026 4:42 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

ओटीपी, फोटो, दस्तावेज और निजी चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन, लिंक्ड डिवाइसेज की नियमित जांच और एन्क्रिप्टेड बैकअप जरूरी; मॉडिफाइड व्हाट्सएप ऐप से रहें दूर
जयपुर।
आज के समय में व्हाट्सएप केवल बातचीत और चैटिंग का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि इसमें लोगों की निजी जानकारियां, फोटो, दस्तावेज, ओटीपी और महत्वपूर्ण संवाद भी मौजूद रहते हैं। ऐसे में साइबर अपराधी व्हाट्सएप अकाउंट पर नियंत्रण हासिल कर ठगी, फर्जी पहचान और ब्लैकमेलिंग जैसी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसे देखते हुए महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा आर4सी द्वारा आमजन को व्हाट्सएप अकाउंट और चैट्स की सुरक्षा के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साईबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप के मैसेज और कॉल डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं, लेकिन गलत सेटिंग, अनधिकृत एक्सेस या यूजर की लापरवाही के कारण निजी डेटा जोखिम में पड़ सकता है। ऐसे में व्हाट्सएप की उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं को सक्रिय रखना बेहद जरूरी है।

  1. टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर करें सक्रिय
    व्हाट्सएप की सेटिंग्स > अकाउंट > टू-स्टेप वेरिफिकेशन में जाकर 6 अंकों का पिन सेट करें और रिकवरी ईमेल जोड़ें। रजिस्ट्रेशन कोड अथवा पिन किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें। डिवाइस में सुविधा उपलब्ध होने पर पासकी का भी इस्तेमाल करें।
  2. लिंक्ड डिवाइसेज पर रखें नजर
    व्हाट्सएप की लिंक्ड डिवाइसेज सेटिंग में जाकर समय-समय पर जांच करें कि आपका अकाउंट किन कंप्यूटर, लैपटॉप या अन्य डिवाइसेज से जुड़ा हुआ है। पुराने अथवा संदिग्ध डिवाइस को तत्काल लॉग आउट करें।
    लिंक्ड लैपटॉप या डेस्कटॉप में ट्रोजन हॉर्स और मैलवेयर के जरिए साइबर हमलावर व्हाट्सएप या क्यूआर कोड तक अनधिकृत पहुंच बनाने का प्रयास कर सकते हैं।
  3. संवेदनशील चैट्स और ऐप को करें लॉक
    महत्वपूर्ण अथवा संवेदनशील चैट्स के लिए चैट लॉक का इस्तेमाल करें और उन्हें फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से सुरक्षित रखें। साथ ही व्हाट्सएप ऐप खोलने के लिए बायोमेट्रिक ऐप लॉक सक्रिय करें। लॉक की गई चैट्स के नोटिफिकेशन में मैसेज का कंटेंट भी दिखाई नहीं देता।
  4. प्राइवेसी सेटिंग्स को रखें नियंत्रित
    प्रोफाइल फोटो, अबाउट, लास्ट सीन/ऑनलाइन और स्टेटस जैसी जानकारियों को माय कॉन्टैक्ट्स तक सीमित रखें। ग्रुप में कौन आपको जोड़ सकता है, इसकी सेटिंग भी माय कॉन्टैक्ट्स अथवा माय कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट के अनुसार तय करें। समय-समय पर व्हाट्सएप के प्राइवेसी चेकअप टूल का भी इस्तेमाल करें।
  5. चैट बैकअप को भी दें सुरक्षा कवच
    सेटिंग्स > चैट्स > चैट बैकअप में जाकर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप सक्रिय करें। इसे पासवर्ड अथवा 64-अंकों की एन्क्रिप्शन की से सुरक्षित रखें।
  6. संवेदनशील चैट्स में एडवांस्ड चैट प्राइवेसी ऑन करें
    संवेदनशील चैट्स और ग्रुप्स के लिए एडवांस्ड चैट प्राइवेसी सुविधा को सक्रिय करें। इससे चैट एक्सपोर्ट, ऑटोमैटिक मीडिया सेविंग और मेटा एआई फीचर्स के लिए मैसेज के उपयोग से संबंधित सुरक्षा नियंत्रण बढ़ते हैं।
  7. अनजान कॉल्स और फर्जी ऐप्स से रहें सावधान
    स्पैम अथवा फ्रॉड कॉल्स से बचने के लिए साइलेंस अननोन कॉलर्स सुविधा ऑन रखें। कॉल के दौरान आईपी एड्रेस को छिपाने के लिए प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स विकल्प को भी सक्रिय रखें।
    राजस्थान पुलिस ने आमजन को सलाह दी है कि केवल ऑफिशियल व्हाट्सएप का इस्तेमाल करें। जीबी व्हाट्सएप जैसे किसी भी मॉडिफाइड अथवा क्लोन ऐप से बचें, क्योंकि ऐसे ऐप सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।
    साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
    यदि व्हाट्सएप अकाउंट के साथ किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि, अनधिकृत एक्सेस अथवा साइबर ठगी की घटना होती है तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन में सूचना दें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क करें।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रेल मंत्री ने देश को चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल समर्पित किए और लिंच GCT की आधारशिला रखी
Next Article दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
Jaipur
September 16, 2026
रेल मंत्री ने देश को चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल समर्पित किए और लिंच GCT की आधारशिला रखी
Jaipur
September 16, 2026
राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा
Jaipur
September 16, 2026
ANTF का “ऑपरेशन विषधरासीम”: कश्मीर के अनंतनाग से 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर हाजी दबोचा
Jaipur
September 16, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

479951
Your IP Address : 216.73.217.81

You Might Also Like

5–6 सितंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा “ग्लोबल नर्सिंग समिट–2026”
महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल के तहत बीकानेर हाउस में आयोजित हुई राजसखी बायर-सेलर मीट
श्रीगंगानगर में ड्रग तस्करी में लिप्त छजगरिया परिवार के चार सदस्यों के अवैध कब्जों को किया ध्वस्त
जयपुर में ‘लहरिया 2026’ राजस्थानी सांस्कृतिक उत्सव के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन 777 स्लिम फिट डांस स्टूडियो में किया गया
” कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान समारोह ” – सीजन 3
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account