By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, राजस्थान के 35 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
    September 12, 2026
    मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
    September 12, 2026
    राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी: ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए CBI का ‘अभय’ पोर्टल
    September 12, 2026
    लालगढ़ स्टेशन को बीकानेर के एक सेटेलाइट स्टेशन के रूप में किया जा रहा विकसित
    September 12, 2026
    नगर निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान के लिए प्रदेशवासियों का आभार : मदन राठौड़
    September 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एक और कूटनीतिक सफलता की ओर अग्रसर मोदी सरकार- एस. जयशंकर
    April 16, 2024
    भारत का 2040 में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य- इसरो प्रमुख
    April 29, 2024
    आंध्र प्रदेश में ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत
    May 15, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान चरम पर: काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध हूटर-बत्तियों पर चला कानून का डंडा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान चरम पर: काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध हूटर-बत्तियों पर चला कानून का डंडा
Jaipur

राजस्थान पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान चरम पर: काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध हूटर-बत्तियों पर चला कानून का डंडा

RMT network
Last updated: June 12, 2026 6:41 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान ने अब और अधिक गति पकड़ ली है। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों, अवैध रूप से वाहनों में मॉडिफिकेशन कराने वालों तथा हूटर-बत्ती और काली फिल्म लगाकर रौब गांठने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दसवें दिन को पूरे प्रदेश में विशेष नाकेबंदी एवं प्रवर्तन अभियान के दौरान कुल 9,703 वाहनों के विरुद्ध चालान, जब्ती एवं अन्य विधिक कार्रवाई की गई।
इस तरह हुई कार्रवाई :
डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल के पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान के संबंध में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि अभियान के दसवें दिन हुई कार्रवाई में सर्वाधिक 3,638 वाहनों के शीशों पर नियम विरुद्ध लगाई गई काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) के मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा 2,450 वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह पाए गए, जबकि 1,373 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित होने के कारण उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान वाहन की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन करने वाले 945 वाहनों को भी चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की गई। इसी प्रकार 800 वाहनों पर अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर लगे पाए गए, जबकि 497 वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का उपयोग करने पर चालान एवं अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।
अभियान के दौरान सामने आया कि बड़ी संख्या में वाहन चालक अब भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करते हुए वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगा रहे हैं। ऐसे 3,638 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा 2,450 वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट अथवा पंजीयन चिन्ह पाए जाने पर चालान एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की गई।
अवैध हूटर-बत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई
पुलिस ने आमजन में भय एवं प्रभाव पैदा करने के उद्देश्य से वाहनों पर लगाई गई अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट और हूटर के खिलाफ भी अभियान चलाया, जिसके तहत 800 वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 497 प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न भी जब्त किए गए।
रौब दिखाने वालों को नहीं मिलेगी छूट
डॉ. मीणा ने कहा कि वाहन पर जाति, पद, संगठन अथवा अन्य अनाधिकृत शब्द लिखना, अवैध हूटर-बत्ती लगाना, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट उपयोग करना तथा काली फिल्म लगाकर वाहन चलाना कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जयपुर में 12 जून को होगी प्राकृतिक खेती को लेकर कार्यशाला
Next Article एआई और फेक इन्वेस्टमेंट ऐप्स से सावधान: राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, राजस्थान के 35 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
Jaipur
September 12, 2026
E-Paper_(12 -09 -2026 )
E-Paper
September 12, 2026
मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
Jaipur
September 12, 2026
राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी: ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए CBI का ‘अभय’ पोर्टल
Jaipur
September 12, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

477356
Your IP Address : 216.73.216.163

You Might Also Like

खान विभाग की टीम ने अवैध बजरी परिवहन करते बिना नंबर के 2 डंपर और 1 ट्रेलर जब्त किए
जेडीए ने सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण हटाए
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात
पाला पड़ने से फसलों में नुकसान की संभावना, किसान अपनायें सुरक्षा के उपाय
उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा बुधवार को राजस्थान विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के बजट के संबंध में प्रस्तुत वक्तव्य
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account