जयपुर। रेलवे द्वारा 04 जोडी रेलसेवाओं को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 16587/16588, यशवन्तपुर-बीकानेर-यशवन्तपुर रेलसेवा यशवन्तपुर से दिनांक 04.09.26 से एवं बीकानेर से दिनांक 01.09.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
गाडी संख्या 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि-श्रीगंगानगर रेलसेवा श्रीगंगानगर से दिनांक 31.08.26 से एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से दिनांक 04.09.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
गाडी संख्या 14805/14806, यशवन्तपुर-बाडमेर-यशवन्तपुर रेलसेवा यशवन्तपुर से दिनांक 07.09.26 से एवं बाडमेर से दिनांक 03.09.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
गाडी संख्या 19667/19668, उदयपुर सिटी-मैसूरू-उदयपुर सिटी रेलसेवा उदयपुर सिटी से दिनांक 31.08.26 से एवं मैसूरू से दिनांक 03.09.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित


