By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मणिशंकर अय्यर के बयान पर भाजपा का कड़ा विरोध, गांधी सर्किल पर किया पुतला दहन, अमर्यादित भाषा के लिए दी चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मणिशंकर अय्यर के बयान पर भाजपा का कड़ा विरोध, गांधी सर्किल पर किया पुतला दहन, अमर्यादित भाषा के लिए दी चेतावनी
Jaipur

मणिशंकर अय्यर के बयान पर भाजपा का कड़ा विरोध, गांधी सर्किल पर किया पुतला दहन, अमर्यादित भाषा के लिए दी चेतावनी

RMT network
Last updated: March 16, 2026 7:22 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए कथित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। रविवार को जयपुर के कनोडिया कॉलेज के सामने गांधी सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मणिशंकर अय्यर का पुतला दहन किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गांधी सर्किल पर एकत्रित हुए और “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद”, “राहुल गांधी मुर्दाबाद” “मणिशंकर अय्यर मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री अजीत माढण, एकता अग्रवाल, नारायण मीना, अपूर्वा सिंह, भाजपा कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, निमिषा गौड, जीएन पारीक, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना पूरे देश का अपमान है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मणिशंकर अय्यर ने देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया है और इसे देशवासी कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। जनता में इस बयान को लेकर गहरा आक्रोश है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान वैश्विक पटल पर लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मणिशंकर अय्यर जैसे नेता ओछी मानसिकता के साथ राजनीति कर रहे हैं, जो अत्यंत शर्मनाक है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों से संबोधित करना न केवल प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाना है बल्कि यह देश के 140 करोड़ नागरिकों का भी अपमान है। कांग्रेस नेताओं की भाषा की मर्यादा पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और वे अपने पद की गरिमा तक भूल चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार हो रही चुनावी हार से बौखला गए हैं और इसी कारण इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी का नेतृत्व राहुल गांधी जैसे नेता कर रहे हों, वहां से इस तरह की बयानबाजी होना अब कोई आश्चर्य की बात नहीं रह गई है। मणिशंकर अय्यर को सार्वजनिक रूप से देश के प्रधानमंत्री और देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान पूरे देश का अपमान है। प्रधानमंत्री केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के जनादेश का प्रतीक होते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सैनी ने कहा कि भाजपा इस तरह की भाषा और मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि मणिशंकर अय्यर तुरंत अपने बयान पर माफी मांगें और कांग्रेस पार्टी को भी इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेताओं की इस प्रकार की बयानबाजी जारी रहती है तो भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में इसी तरह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। देश की जनता अब इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। देश के प्रधानमंत्री और देश की गरिमा के खिलाफ कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहेंगे। सैनी ने कहा कि मणिशंकर अय्यर मार्क्सवादी लोगों के हाथों की कठपूतली बनकर इस तरह के बयान जारी कर रहे है, यह बेहद ही शर्म की बात है। कांग्रेसी नेताओं के स्वयं के पास कहने को कुछ नहीं बचा तो वे मार्क्सवादी लोगों के इशारों पर इस तरह की बयानबाजी कर रहे है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता, जयपुर शहर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात
Next Article राजस्थान दिवस: जेकेके में 17 मार्च को खेला जाएगा ‘समुद्र मंथन’

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418535
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2025, परीक्षा 19 अप्रैल को
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
राइजिंग राजस्थान से होगा प्रदेश में नये विकास का उदय, राज्य सरकार निवेशकों के सहयोग के लिए तत्पर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राजस्थान की समस्त कलाओं का प्रतिनिधित्व करती नज़र आई विशाल कठपुतली
जेडीसी का एलिवेटेड रोड और आरओबी के नीचे सिग्नल फ्री ट्रैफिक पर विशेष जोर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account