जयपुर। ‘कम ऑन डू इट’ (CODI) महिला समूह और ‘जय जननी संस्थान’ (JJS) NGO द्वारा प्रियंका हॉस्पिटल के सहयोग से मानसरोवर में ‘BizHer Connect 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स और गृहिणियों को व्यापारिक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ वित्तीय रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था पदाधिकारियों ओर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु:

आयोजक व सहयोगी: कार्यक्रम की मुख्य आयोजक CODI की संस्थापक शिवानी सिंह, JJS की संस्थापक अन्नू गुप्ता और सह-संस्थापक अमिता शर्मा रहीं। एसोसिएट पार्टनर के रूप में वर्कलेज़र के संस्थापक अक्षय जैन शामिल हुए।
अतिथि व विशिष्ठ जन–

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसंत जैन, गेस्ट ऑफ ऑनर राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा व श्रीमती सोनू अग्रवाल रही तथा मुख्य वक्ता प्रियंका हॉस्पिटल से महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा शर्मा व शिल्पी आर. पुरोहित उपस्थित रहे। स्पेशल गेस्ट के रूप में श्रीमती बीना कंवर , अंकिता मिश्रा, अनन्या शर्मा (LGBTQ ग्रुप), श्रीमती रश्मि , मीना व्यास और रचना सारस्वत ने शिरकत की।
इस दौरान कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा,डॉ आशा शर्मा सहित अन्य अतिथियों का दुप्पटा ओढ़ाकर ओर उपहार देकर सम्मानित किया।
वित्तीय स्वतंत्रता का संदेश:

मोटिवेशनल स्पीकर व लाइफ कोच शिवानी सिंह ने कहा कि सच्चा महिला सशक्तिकरण वित्तीय आजादी से ही संभव है। हर महिला का अपना व्यक्तिगत बैंक खाता होना चाहिए जिसे वह अपनी इच्छा से इस्तेमाल कर सके।
CODI और JJS के कार्य व आगामी आयोजन: इसके पश्चात श्रीमती अन्नू गुप्ता ने बताया कि जय जननी संस्थान (JJS) और CODI किस प्रकार लगातार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने JJS के 7 प्रमुख सेगमेंट्स के बारे में जानकारी दी तथा आगामी आयोजनों, जैसे कि ’16 श्रृंगार’ और अन्य भव्य (Grand) इवेंट्स के बारे में विस्तार से बताया।

बिजनेस व सरकारी योजनाएं: सत्र के दौरान नए स्टार्टअप्स, बिजनेस ग्रोथ, सरकारी अनुदान (Grants), लोन प्रक्रिया और MSME व अन्य सर्टिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य व वेलनेस: डॉ. आशा शर्मा ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के तरीके बताए। इसके बाद अमित केमखा ने सभी के लिए मेडिटेशन सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम को चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
कोर टीम व कुशल प्रबंधन: प्रियंका हॉस्पिटल (मानसरोवर) से श्रीमती ललिता रावत ने JJS और CODI के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम का सफल प्रबंधन किया। कोर टीम से श्रीमती गुंजन भगवानी , श्रीमती विशी शर्मा , निर्मला सोनी, दीपिका, अनीता और नेहा चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों-एंकर अभिषेक याग्निक और सोनिया मुखर्जी को सम्मानित किया गया। अंत में CODI व JJS की सदस्यता और अर्ली बर्ड डिस्काउंट की घोषणा की गई।


