By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    बाइक राइडर्स सिर्फ यात्री नहीं, नशामुक्त भारत के संदेशवाहक हैं- डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
    October 23, 2026
    शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान
    October 23, 2026
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    भाजपा ने किया सभी धर्मों का सम्मान और सनातन की रक्षा, कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति – सीपी जोशी
    April 17, 2024
    बड़ा फैसला: तेल अवीव के लिए Air India की उड़ानें 15 मई तक निलंबित
    May 1, 2024
    फसलों में कीटनाशकों के इस्‍तेमाल से देशभर में हो रही मौतें? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से याचिका पर मांगा जवाब
    May 18, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से किया मुक्त, धारा 370 हटाई, देश की दुनिया में जमाई धाक- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से किया मुक्त, धारा 370 हटाई, देश की दुनिया में जमाई धाक- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
JaipurUncategorized

मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से किया मुक्त, धारा 370 हटाई, देश की दुनिया में जमाई धाक- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: May 14, 2024 5:04 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

असंध। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतत्रंता सेनानियों ने खुशहाल और विकसित भारत का सपना देखा था लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद उनके सपनों पर पानी फेर दिया और वर्षा तक देश में भ्रष्टाचार किया। उनके राज में आये दिन एक से बढ़कर एक घोटाले उजागर होते रहे। मुख्यमंत्री हरियाणा के असंध में करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज गरीबी हटाने की बात कर रहे है। ऐसी ही बातें कभी उनकी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी भी किया करती थीं, मगर देश से कभी गरीबी हटी नहीं। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 25 करोड़ लोगो को गरीबी से छुटकारा दिलाया है। उनके कार्यकाल में गरीब कल्याण, देश का विकास, सीमाओं की सुरक्षा और देश का सम्मान बढ़ाने सहित सभी क्षेत्रों में देश ने बेमिसाल उन्नति की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1998 में 11 और 13 मई के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने पोकरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को भारत की ताकत का अहसास दिलाया था। कई देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात भी कही मगर अटल जी विचलित नहीं हुए। शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार का साहस और दृढ ़निश्चय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी में भी है। वर्ष 2014 से पहले देश में आये दिन आतंकी घटनाएं होती रहती थीं। लावारिस वस्तुओं को न छूने के विज्ञापन जारी होते थे। मगर मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में इस तरह की घटनाएं करने की किसी की हिम्मत नहीं होती है क्योंकि मोदी जी दुश्मन को घर में घुसकर मारने में विश्वास रखते हैं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सीमा पर तैनात देश के जवानों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं, जबकि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के प्रति प्रेम जताते है। यदि उन्हें पाकिस्तान से इतना ही प्रेम है तो वीजा बनवाकर वहां रहने लग जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण के आधार पर देश चलाती आ रही है। इस पार्टी ने जाति, धर्म और प्रांत के आधार पर देश को बांटने का काम किया है और इन दिनों ये लोग रंगभेद की राजनीति भी करने लगे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगाई। कांग्रेसी कहते थे कि धारा 370 हटाई तो खून की नदियां बहेंगी। मगर मोदी जी ने अपने दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से धारा 370 हटाकर सभी देशवासियों को वहां बराबर का अधिकार दिया और अमन शांति कायम की।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों को धोखा दिया है और इनके गठबंधन के साथी इनसे भी बड़े ठग है और इनका गठबंधन नहीं ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अन्ना हजारे का सहारा लेकर और भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर राजनीति में आये थे मगर खुद ही इसमें पूरी तरह डूब गये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत की होगी। आज उन नरेन्द्र (स्वामी विवेकानंद) के संकल्प को हम इन नरेन्द्र (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) के कार्यकाल में साकार होता हुआ देख रहे हैं। उन्होंनेे कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की भारी बहुमत से जीत होगी और मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। शर्मा ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आने वाले वर्षा में भारत महाशक्ति बनेगा और दुनिया का सिरमौर होगा। उन्होंने करनाल से भाजपा प्रत्याशी श्री मनोहर लाल खट्टर को विजयी बनाने की अपील की।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फर्जी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी बना खातेदारों की जमीन का सौदा कर धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article हॉलीवुड सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में तब्बू ‘सिस्टर फ्रांसेस्का’ के किरदार में आएंगी नजर

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बाइक राइडर्स सिर्फ यात्री नहीं, नशामुक्त भारत के संदेशवाहक हैं- डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
Jaipur
October 23, 2026
शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान
Jaipur
October 23, 2026
एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

520172
Your IP Address : 216.73.217.103

You Might Also Like

बीआईएस राजस्थान की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, ब्लिंकिट वेयरहाउस पर छापेमारी
राजस्थान के कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र मतदान बहुत बड़ी ताकत- राज्यपाल बागडे
पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 278 से अधिक लाभार्थीयों को ऋण स्वीकृत कर किया लाभान्वित
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का जयपुर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account