By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
    September 16, 2026
    साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरी: व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स
    September 16, 2026
    रेल मंत्री ने देश को चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल समर्पित किए और लिंच GCT की आधारशिला रखी
    September 16, 2026
    राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा
    September 16, 2026
    ANTF का “ऑपरेशन विषधरासीम”: कश्मीर के अनंतनाग से 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर हाजी दबोचा
    September 16, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    3 जोडी समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालनपुणे-ढेहर का बालाजी-पुणे, दरभंगा-दौराई-दरभंगा तथा साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल रेल सेवाओं का होगा संचालन
    April 20, 2024
    मणिपुर CM बीरेन सिंह ने लिया फैसला: दो दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
    May 6, 2024
    ईडी की रिटायर्ड IAS रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापेमारी
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भारत ने आसानी से पाकिस्तान को हराया, दीप्ति और मांधना चमकी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > भारत ने आसानी से पाकिस्तान को हराया, दीप्ति और मांधना चमकी
Sports

भारत ने आसानी से पाकिस्तान को हराया, दीप्ति और मांधना चमकी

RMT network
Last updated: June 15, 2026 5:46 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। महिला T20 विश्व कप 2026 में भारत ने विजयी शुरुआत की है, पाकिस्तान को 64 रनों से हराते हुए भारतीय टीम ने दबदबे के साथ टूर्नामेंट का आगाज़ किया है। स्मृति मांधना (68) की बेहतरीन पारी ने भारत को 170 के स्कोर तक पहुंचाया था जिसके जवाब में पाकिस्तान केवल 106 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में केवल 10 रन देते हुए पांच विकेट चटकाए। इसके साथ ही उनके इस प्रारूप में 166 विकेट हो गए हैं और वह सबसे ज़्यादा T20I विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज़ बन गई हैं।
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुनीबा अली ने पहली गेंद पर ही चौका लगाते हुए पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई थी। अगले ही ओवर में छह के निजी स्कोर पर उन्हें एक जीवनदान भी मिला जब विकेट के पीछे ऋचा घोष ने उनका कैच श्रेयंका पाटिल की गेंद पर गिरा दिया। पारी के तीसरे ओवर में मुनीबा ने क्रांति गौड़ को दो चौके लगाए और इस ओवर से पाकिस्तान को कुल 14 रन मिल गए। पहले तीन ओवर में बिना किसी नुक़सान 25 रन बनाकर पाकिस्तान अच्छी शुरुआत कर चुकी थी।
चार ओवर के बाद स्कोर 37/0 था और भारत को विकेट की सख़्त जरूरत थी तो उन्होंने अपनी सबसे भरोसेमंद और अनुभवी गेंदबाज़ दीप्ति को गेंद थमाई। अपनी पांचवीं गेंद पर ही गुल फ़िरोज़ा को आउट करके दीप्ति ने ओपनिंग साझेदारी का अंत किया। पावरप्ले के अंतिम ओवर से भी 13 रन आए और पहले छह ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 52/1 था जो भारत के 38/2 के सामने काफ़ी अच्छा दिख रहा था। T20 विश्व कप और इस प्रारूप में भारत के ख़िलाफ़ यह पाकिस्तान का बेस्ट पावरप्ले स्कोर था।
दीप्ति ने अपने दूसरे ओवर में नई बल्लेबाज़ आयशा ज़फ़र को भी आउट कर दिया और फिर श्री चरणी ने आते ही विश्व कप डेब्यू कर रहीं सायरा ज़बीन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दीप्ति ने अपने पहले तीन ओवर में केवल आठ रन दिए थे जिससे पाकिस्तान पर लगातार दबाव बढ़ता गया। 38 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बाद पाकिस्तान की टीम लगातार साझेदारियों के लिए तरसती रही क्योंकि उन्हें लगातार अंतराल पर झटके लगते रहे। ओपनर मुनीबा को 41 के स्कोर पर तब वापस जाना पड़ा जब दीप्ति ने डॉयरेक्ट हिट पर उन्हें रन आउट किया।
यहां से मैच पूरी तरह भारत के हाथ में आ चुका था। 18 रन बनाकर आलिया रियाज़ ने हार के अंतर को कम करने का काम किया, लेकिन उनके आउट होते ही पारी बड़ी जल्दी समाप्त हो गई। अपना आख़िरी ओवर डालने आई दीप्ति ने एक ही ओवर में तीन विकेट निकालते हुए पाकिस्तान की पारी का अंत 17वें ओवर में 106 के स्कोर पर ही कर दिया।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आक्रामक रणनीति अपनाई थी और शेफ़ाली ने पहली गेंद पर ही छक्का जड़ा था। हालांकि, उसी ओवर में वह कीपर को कैच थमाकर वापस भी लौट गईं। थोड़ी ही देर बाद जेमिमाह रॉड्रिग्स भी कैच आउट हो गईं। पावरप्ले में दो विकेट गिरने के बाद रन गति धीमी पड़ गई, लेकिन क्रीज़ पर मांधना और हरमनप्रीत कौर की सबसे अनुभवी जोड़ी खड़ी थी। धीरे-धीरे दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया और 63 गेंदों में 91 रनों की एक बेहतरीन साझेदारी कर डाली।
ख़ास तौर से मांधना ने आंख जमने के बाद स्पिनर्स के ख़िलाफ़ जमकर हमला किया और कई दर्शनीय शॉट्स लगाए। अर्धशतक पूरा करते ही वह और भी आक्रामक हो गईं और 44 गेंदों में 68 रनों की पारी खेलने के बाद बड़े शॉट के चक्कर में आउट हुईं। हरमनप्रीत ने क्रीज़ पर काफ़ी लंबा समय बिताया, लेकिन रन बनाने के लिए काफ़ी मुश्किलों का सामना करती दिखीं। 35 गेंदों में 36 रन बनाने के बाद वह 17वें ओवर में आउट हुईं।
यहां भारत का स्कोर 123 रन ही था और उन्हें एक अच्छी फ़िनिश की आवश्यकता थी। घोष ने केवल 17 गेंदों में 34 रनों की धुंआधार पारी खेलते हुए भारत को 170 के स्कोर तक पहुंचाया जो T20 विश्व कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत का सबसे बड़ा स्कोर था।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बियानी कॉलेज में एनपीटीईएल (स्वयम्), एनआईएसएम एवं बजाज फिनसर्व सर्टिफिकेट सेलिब्रेशन का आयोजन
, 200 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान
Next Article किड्स फैशन फेस्टिवल के फाइनल ऑडिशन एवं फोटोशूट का सफल आयोजन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
Jaipur
September 16, 2026
साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरी: व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स
Jaipur
September 16, 2026
रेल मंत्री ने देश को चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल समर्पित किए और लिंच GCT की आधारशिला रखी
Jaipur
September 16, 2026
राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा
Jaipur
September 16, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

480032
Your IP Address : 216.73.217.81

You Might Also Like

देश के हर कोने से टैलेंट के आने से मज़बूत हुआ है भारतीय क्रिकेट- द्रविड़
क्वालिफ़ायर 1 में KKR और SRH तो एलिमिनेटर में होगी RCB और RR की भिड़ंत
सचिन तेंदुलकर को मिलेगा BCCI का लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
लॉर्ड्स में तेज़ और उछाल भरी पिच चाहता है इंग्लैंड
21 साल के मुकुल ने आतिशी पारी खेलकर KKR के जबड़े से छीनी जीत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account