जयपुर। भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने अपनी प्रमोशन यात्रा को आगे बढ़ाते हुए जयपुर में उत्साह का माहौल बना दिया। राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने गुलाबी नगरी में फिल्म का जमकर प्रमोशन किया।
दिन की शुरुआत ‘एक कॉलेज’ के दौरे से हुई, जहाँ छात्रों की भारी भीड़ ने तीनों कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कलाकारों ने युवाओं के साथ बातचीत की, फिल्म की शूटिंग के मजेदार किस्से साझा किए, इसके बाद, ये कलाकार जयपुर के प्रसिद्ध ‘जवाहर सर्कल ‘ भी पहुँचे। उन्होंने इस खूबसूरत ऐतिहासिक जगह पर तस्वीरें खिंचवाईं और वहाँ मौजूद अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।
यहाँ राघव, निहारिका और विकल्प ने मेहमानों से बात की, फिल्म के गानों पर जमकर डांस किया और पूरी शाम को एक जश्न में बदल दिया।
एक और सफल शहर के दौरे के बाद, ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम अपनी इस मज़ेदार यात्रा को देशभर के दर्शकों तक पहुँचा रही है। यह फिल्म 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस


