By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    ‘मेवाड़ की मिट्टी की बेटी’ से टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ नई मुहिम
    July 24, 2026
    राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात
    July 24, 2026
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे है अभूतपूर्व कार्य: दुष्यंत गौतम
    July 24, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    मलेरिया-डेंगू नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
    July 24, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मलेरिया-डेंगू नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मलेरिया-डेंगू नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
Jaipur

मलेरिया-डेंगू नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

RMT network
Last updated: July 24, 2026 6:25 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर । मानसून के दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टाईफस एवं अन्य वेक्टर जनित मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में गुरूवार को अंतरविभागीय समन्वय हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून के दौरान मच्छरों के प्रजनन एवं संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सभी विभाग जनजागरूकता एवं मच्छररोधी गतिविधियों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य मच्छरों की संक्रमण श्रृंखला को तोड़कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।
जिला कलक्टर ने पुलिस आयुक्त जयपुर व जिला पुलिस अधिक्षक जयपुर ग्रामीण को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों से संबंधित चालान कार्यवाही में सहायता प्रदान करें, घर-घर सर्वे के दौरान अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु चिकित्सा विभाग की टीम का सहयोग करें तथा पुलिस थाना परिसर में मच्छररोधी गतिविधियां करवाना सुनिश्चित करें
राजस्थान आवासन मण्डल, को निर्देशित किया कि आवासीय कॉलोनियों एवं मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट में नियमित रूप से एण्टीलार्वल एवं सोर्स रिडक्शन गतिविधियों हेतु एण्टोमोलॉजिस्ट एवं सुपरवाइजर को शामिल करते हुए आईईसी गतिविधियां सुनिश्चित करें। साथ ही कन्स्ट्रक्शन साइट्स पर एण्टी लार्वा गतिविधियां करवाई जाएं, खाली भूखण्डों में ठहरे हुए पानी में एम.पी.एस.जी. डलवाया जाए तथा पार्कों में पत्तों, कचरे एवं अन्य जल स्रोतों पर नियमित एण्टीलार्वल एवं सोर्स रिडक्शन गतिविधियां करवाई जाएं।
उन्होंने नगर निगम को नालियों की नियमित साफ-सफाई, नालियों एवं गड्ढों में फॉगिंग, शहरी क्षेत्र में पंपिंग करवाने, सड़कों के आसपास बने गड्ढों को भरवाने तथा घरों के बाहर रखी टंकियों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही होर्डिंग एवं बैनर के माध्यम से मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव संबंधी आईईसी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।
जिला परिषद् को ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने, नालियों एवं जलभराव वाले स्थानों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने तथा ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के माध्यम से आमजन को मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिक्षा विभाग को समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में प्रार्थना सभाओं के दौरान विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों की रोकथाम, स्वच्छता, मच्छरों से बचाव एवं जलजनित रोगों के संबंध में जागरूक करने, विद्यालय परिसरों में पानी का ठहराव नहीं होने देने, परिण्डे तीन दिवस में नियमित रूप से खाली करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार साफ-सफाई एवं एण्टीलार्वल गतिविधियां करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग को समस्त चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां, जांच किट एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सर्विलांस गतिविधियों को सुदृढ़ करते हुए संदिग्ध रोगियों की समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के साथ ही एण्टीलार्वल गतिविधियां, फॉगिंग, आईईसी गतिविधियां एवं घर-घर सर्वे नियमित रूप से करवाते हुए अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को विभाग से संबंधित स्कूल व हॉस्टल्स में सोर्स रिडक्शन व एण्टीलार्वल गतिविधियां व मौसमी बीमारियों से रोकथाम व बचाव के लिए जनजागरूकता गतिविधियाँ आयाजित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, नर्सिंग कॉलेज, समग्र शिक्षा, एयरपोर्ट, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी, रेलवे व अन्य अधिकारियों को भी मच्छररोधी गतिविधियों व साफ-सफाई तथा अन्य जरूरी कार्य करने, प्रत्येक रविवार ड्राई डे (सूखा दिवस) मनाने के लिये जनसमुदाय को जागरूक करने, समस्त राजकीय व निजी कार्यालयों में शुक्रवार के दिन मच्छररोधी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान में मानसून फिर मेहरबान, 4 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
Next Article ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एशियन गेम्स के नॉकआउट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधी एंट्री
Sports
July 24, 2026
मयंक, प्रिंस और सूर्यवंशी ने दिलाई कप्तान श्रेयस को पहली जीत
Sports
July 24, 2026
‘मेवाड़ की मिट्टी की बेटी’ से टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ नई मुहिम
Jaipur
July 24, 2026
राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात
Jaipur
July 24, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

462797
Your IP Address : 216.73.217.65

You Might Also Like

शीलाफोम (स्लीपवेल) द्वारा कर्लआन व फरलेनको के अधिग्रहण से व्यापार में होने वाले विस्तार पर चर्चा
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
सहकारी बैंकों के लिये एकमुश्‍त समाधान योजना-2024 लागू: शारीरिक रूप से अक्षम ऋणी भी ले सकेगा योजना के तहत लाभ
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झार्बर सिंह खर्रा ने किया नगर निगम ग्रेटर का औचक निरीक्षण
जेडीए ने बीस बीघा भूमि पर पॉच अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account