By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और लॉरी की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
    April 24, 2024
    एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन
    May 9, 2024
    खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद
    May 27, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रशिक्षण का दायरा बहुत बड़ा, इसे समझने की जरूरत, प्रशिक्षण से आने वाली नई पीढ़ी को सिखने को मिलेगा: भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रशिक्षण का दायरा बहुत बड़ा, इसे समझने की जरूरत, प्रशिक्षण से आने वाली नई पीढ़ी को सिखने को मिलेगा: भजनलाल शर्मा
Jaipur

प्रशिक्षण का दायरा बहुत बड़ा, इसे समझने की जरूरत, प्रशिक्षण से आने वाली नई पीढ़ी को सिखने को मिलेगा: भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: April 29, 2026 4:42 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार से ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महाभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं सांसद वीडी शर्मा ने जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 भाजपा का एक प्रमुख वैचारिक और संगठनात्मक कौशल विकास कार्यक्रम है, जो बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कार्यकर्ताओं को ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों में प्रशिक्षित करता है। इसका उद्देश्य पार्टी विचारधारा को मजबूत करना, कार्यपद्धति में निखार लाना और डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को आधुनिक बनाना है।
महाभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण की भावना विकसित करना और उन्हें संगठनात्मक चुनौतियों के लिए तैयार करना। यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के दर्शन पर केंद्रित है। इस महाअभियान में मंडल, जिला और प्रदेश स्तरों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व का विकास, नेतृत्व क्षमता बढ़ाना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।
प्रशिक्षण महाभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रशिक्षण तरासने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वह बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है वो बढ़ना भी बंद कर देता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान 2026 में पार्टी ने एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया है, जो डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप है। इसमें मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भाग लेते हैं। प्रशिक्षण की शुभांरभ आज से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला से हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा।
प्रशिक्षण महाभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण हमारी ताकत है, हमारे कार्यकलाप, विचारधारा ही प्रशिक्षण का आधार है। हम पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और ​अंत में स्वयं के लिए कार्य करते है। हमारा प्रशिक्षण के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति हमारा समर्पण ही हमारी नई पीढ़ी का अनुसरण करता है। हम क्रियाकलाप के माध्यम से आने वाली पीढी को सिखाते है। हमारी बैठकें भी प्रशिक्षण का केंद्र होती है। हमारे कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ हमारी पार्टी की रीति और नीति सीखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि संगठन की नजर प्रत्येक कार्यकर्ता पर है, वे ये ना सोचे की उन्हें कौन देख रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण का दायरा बहुत बडा है, इसे समझने की जरूरत है। प्रशिक्षण से आगे आने वाली नई पीढ़ी को सिखने को मिलता है। हमारा कार्यकर्ता हमारी धरोवर है, हमारे कार्यकर्ता के व्यवहार को जमीनी स्तर पर हर कोई देखता है। पार्टी हमेशा एक ही बात कहती है आप कर्म करें, बाकि मेरे पर छोड़ दें। कार्यकर्ताओं को कभी अपना वजन कम नहीं आंकना चाहिए। हमें जनता के बीच पॉजिटिव नेरेटिव बनाना है। इसके लिए सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर ले जाने का कार्य आप सभी कार्यकर्ताओं को करना होगा। हमारी सरकार के 2 साल बनाम 5 साल के कार्यों को जमीन पर लेकर जाना होगा। फिर चाहे ईआरसीपी योजना, देवास योजना, यमुना जल समझौता हो या फिर मेट्रो, रिंग रोड योजना सहित अन्य योजनाएं कार्यकर्ताओं को इन्हें जन जन तक पहुंचाना है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का राज घोटालों भरा रहा। कांग्रेस ने जेजेएम में घोटाला किया, हमने केंद्र से आग्रह किया तो जेजेएम को 2028 तक बढ़ाया और घर घर जल पहुँचा रहे है। कांग्रेस ने प्रदेश को गर्त में पहुँचाया, जहां पिछली सरकार में 1 लाख 67 हजार प्रतिव्यक्ति आय थी ,हमने कठोर परिश्रम करके प्रदेश में 2 लाख 5 हजार प्रतिव्यक्ति आय पहुंची दी। हमने 21.15% ग्रोथ की है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण ही हमारी पार्टी को अन्य दलों से अलग बनाता है। एक समय था जब विपक्ष पंचायत से पार्लियामेंट तक था, लेकिन आज कहा पहुंच गया, सबके सामने है। इसका मुख्य कारण उस संगठन में प्रशिक्षण अभियान की कमी, संगठन की रीति और नीति का अभाव है। हमारे सभी कार्यकर्ताओं को अपने कार्य को हथियार बना लो, पार्टी आप को मौका अवश्य देगी। कार्यकर्ताओं को कार्य देना और उसका परिणाम लेना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमें सभी कार्यकर्ताओं को समान व्यवहार के साथ कार्य का बंटवारा करना चाहिए। इस दौरान मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष ​ज्योति मिर्धा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघावल, प्रशिक्षण महाभियान में प्रशिक्षण के प्रदेश संयोजक मिथिलेश गौतम, सह संयोजक मनीष पारीक, जगदीश धानदिया, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत उपस्थित रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल
Next Article सावधान- ‘साहब’ की डीपी लगाकर ठग रहे हैं साइबर अपराधी; राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘इम्पर्सोनेशन फ्रॉड’ एडवाइजरी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519071
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान में करेगी प्रवेश; जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में होगा स्वागत
28 फरवरी तक चलेगा ‘निमोनिया नहीं तो बचपन सही’ थीम पर आयोजित “सांस अभियान”
हजारों जयपुरवासियों ने की एक्सपो में जमकर खरीददारी
नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले का हुआ भव्य आयोजन
‘तरंग शक्ति-2026’ का आगाज आज, 8 देश लड़ाकू विमानों संग होंगे शामिल; 32 देश बनेंगे ऑब्जर्वर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account