जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क)। छोटी सी आशा संस्था की ओर से 13 सितंबर को मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेस पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समारोह के चीफ़ गेस्ट व राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा,संस्था की फाउंडर/डायरेक्टर बीना कंवर अंकिता मिश्रा,मनोज शर्मा,प्रकृति फाउंडेशन की फाउंडर प्रियंका गोयल ओर संस्था मेंबर्स ने भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की।

संस्था की अध्यक्ष बीना, अंकिता मिश्रा ओर उनकी टीम की ओर से समारोह के चीफ गेस्ट नवल किशोर शर्मा,प्रियंका हॉस्पिटल से महिला रोग विशेषज्ञ डॉ आशा शर्मा,मनोज शर्मा,प्रियंका गोयल,दौलत शर्मा सहित अन्य अतिथियों का बुके देकर ओर दुप्पटा ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया। समारोह को संबोधित करते हुए चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा ने कहा कि आज की महिला दोहरी भूमिका निभा रही है।

वो घर के साथ साथ बाहर ऑफिस वर्क भी देख रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से महिलाएं हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल किया है। आज के इस डिजिटल युग में सभी को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। इस दौरान हेल्थ टॉक का भी आयोजन किया गया हेल्थ टॉक को संबोधित करते हुए प्रियंका हॉस्पिटल से महिला रोग विशेषज्ञ डॉ आशा शर्मा ने कहा कि महिलाएं प्रतिदिन संतुलित ओर पौष्टिक आहार खाने में शामिल करे।

साल में एक बार महिलाएं अपना बॉडी चेकअप कराए। फास्ट फूड (जंग फूड) से खुद भी बचे ओर बच्चों की भी इससे खाने को लेकर दूरी बनाए रखे।

इस दौरान महिलाओं ने उनसे कई सवाल किए जिसका डॉ आशा शर्मा ने संतुष्टि के साथ जवाब दिए। कार्यक्रम के दौरान संस्था मेंबर्स ओर महिलाओं ने हाऊजी सहित कई मनोरंजन गेम्स खेले।

इस अवसर पर विभिन्न गेम्स की विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। समारोह में शिक्षक नेहा शर्मा, शारदा नन्दन ठाकुर, मीना भारद्वाज,रश्मि शर्मा,ममता शर्मा,रेखा दास,शिखा मीणा,मनीषा सिंह सहित संस्था मेंबर्स मौजूद रही। कार्यक्रम का मंच संचालन मोनिका पटेल ने किया।


