By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    ऑस्ट्रेलिया की संसद में गूंजी हनुमान चालीसा, भारत गौरव अवार्ड्स का भव्य आयोजन: 25 अंतरराष्ट्रीय हस्तियां सम्मानित
    June 12, 2026
    3 जोडी रेलसेवाओं का खातीपुरा स्टेशन तक विस्तार
    June 12, 2026
    राजस्थान में 76 हजार करोड़ के रेल विकास कार्य, 85 स्टेशनों का होगा कायाकल्प: अश्विनी वैष्णव
    June 12, 2026
    एआई और फेक इन्वेस्टमेंट ऐप्स से सावधान: राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी
    June 12, 2026
    राजस्थान पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान चरम पर: काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध हूटर-बत्तियों पर चला कानून का डंडा
    June 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को
    June 10, 2026
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ऑस्ट्रेलिया की संसद में गूंजी हनुमान चालीसा, भारत गौरव अवार्ड्स का भव्य आयोजन: 25 अंतरराष्ट्रीय हस्तियां सम्मानित
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ऑस्ट्रेलिया की संसद में गूंजी हनुमान चालीसा, भारत गौरव अवार्ड्स का भव्य आयोजन: 25 अंतरराष्ट्रीय हस्तियां सम्मानित
Jaipur

ऑस्ट्रेलिया की संसद में गूंजी हनुमान चालीसा, भारत गौरव अवार्ड्स का भव्य आयोजन: 25 अंतरराष्ट्रीय हस्तियां सम्मानित

RMT network
Last updated: June 12, 2026 6:47 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर । ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया के क्वीन्स हॉल में संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित भारत गौरव अवार्ड्स के 13वें संस्करण ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और वैश्विक भारतीय प्रतिभाओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। समारोह की शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान से हुई, जिसके पश्चात मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत डॉ. नरेशपुरी जी महाराज ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। ऑस्ट्रेलिया की संसद में पहली बार हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ ने उपस्थित अतिथियों को भावविभोर कर दिया और भारतीय संस्कृति की वैश्विक स्वीकार्यता का सशक्त संदेश दिया।
समारोह में भारत सहित 18 देशों से आए प्रतिनिधियों, राजनेताओं, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, आध्यात्मिक गुरुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 25 अंतरराष्ट्रीय विभूतियों को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2012 से आयोजित हो रहे भारत गौरव अवार्ड्स आज भारतीय मूल के लोगों के लिए विश्व के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। इससे पूर्व यह समारोह लंदन की संसद, फ्रांस की सीनेट, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क तथा दुबई जैसे वैश्विक मंचों पर आयोजित हो चुका है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत डॉ. नरेशपुरी जी महाराज, विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्टोरिया सरकार के पर्यावरण मंत्री स्टीव डिमोपोलोस, विक्टोरियन मल्टीकल्चरल कमीशन के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विवियन गुयेन एएम, सांसद मेंग हेंग टैक तथा प्रयागराज महाकुंभ के मुख्य सलाहकार राकेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि भारत गौरव अवार्ड्स का उद्देश्य उन विभूतियों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज, राष्ट्र और मानवता के लिए असाधारण योगदान दिया है। ऑस्ट्रेलिया की संसद में इस आयोजन का होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, योग, अध्यात्म, शिक्षा, विज्ञान और उद्यमिता आज विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं और भारत गौरव अवार्ड्स ऐसी ही प्रेरणादायी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान महंत डॉ. नरेशपुरी जी महाराज ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि मानवता, सेवा, शक्ति और सकारात्मकता का संदेश है। भगवान हनुमान सम्पूर्ण विश्व के लिए साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं तथा उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति को कर्तव्य और सेवा का संदेश देता है।
समारोह का एक विशेष आकर्षण विश्वविख्यात विज्ञापन विशेषज्ञ, पद्मभूषण एवं हाल ही में मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित स्वर्गीय पीयूष पांडे को प्रदान किया गया भारत गौरव अवार्ड रहा। उनके सम्मान को उपस्थित अतिथियों ने विशेष श्रद्धांजलि के रूप में देखा और उनके रचनात्मक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम संयोजक सुनील खेतपालिया ने बताया कि इस वर्ष सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में महाराष्ट्र की प्रथम महिला अमृता फडणवीस, पद्मश्री सम्मानित सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की प्रथम सांसद कौशल्या वाघेला, उद्योगपति सनवर हर्षवाल, पद्मश्री सम्मानित शास्त्रीय गायिका डॉ. सोमा घोष, आध्यात्मिक गुरु करौली शंकरदास जी महाराज, न्यूजीलैंड के सामुदायिक नेता नरेन्द्र भाना, दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विवेक यादव, आयुर्वेद विशेषज्ञ रीटा सगरानी, अमेरिका के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक जैन, पर्यावरणविद् सहर भामला, उद्योगपति डॉ. जी. शनमुगा राजा, शिक्षाविद् प्रो. डॉ. निर्मला एस. मौर्य, अमेरिकी उद्योगपति रणधीर ठाकुर, ब्रह्माकुमारीज के ग्लोबल सचिव राजयोगी बी.के. सूर्या भाईजी, योगाचार्य ढाकाराम, क्रिकेट प्रशासक संजय शर्मा, स्वामी अद्वैतानंद गिरी, डॉ. रतन विर्क, डॉ. सेतुरत्नम रवि, स्व. निर्मल कुमार जैन सेठी, राम सवानी, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के प्रथम मेयर प्रदीप तिवारी तथा उद्योगपति प्रवीण शर्मा सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 3 जोडी रेलसेवाओं का खातीपुरा स्टेशन तक विस्तार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

3 जोडी रेलसेवाओं का खातीपुरा स्टेशन तक विस्तार
Jaipur
June 12, 2026
राजस्थान में 76 हजार करोड़ के रेल विकास कार्य, 85 स्टेशनों का होगा कायाकल्प: अश्विनी वैष्णव
Jaipur
June 12, 2026
एआई और फेक इन्वेस्टमेंट ऐप्स से सावधान: राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी
Jaipur
June 12, 2026
राजस्थान पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान चरम पर: काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध हूटर-बत्तियों पर चला कानून का डंडा
Jaipur
June 12, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

423893
Your IP Address : 216.73.216.57

You Might Also Like

नशा मुक्त जयपुर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर संभव प्रयास हो सुनिश्चित – जिला कलक्टर
उत्तर पश्चिम रेलवे में 53 स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन
दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार’ पोस्टर का किया विमोचन
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा व महाआरती 10 मई को
जिला कारागार विभाग की कार्रवाई : दो जेलकर्मी बर्खास्त, एक निलंबित
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account