By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    FFS के अनुभवों से नई व्यवस्था की तैयारी-अब घर बैठे बुक हो सकेगी यूरिया-DAP
    September 22, 2026
    महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव पर महारुद्राभिषेक एवं विप्र सम्मान समारोह आयोजित
    September 22, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे के तत्वावधान में जयपुर में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैपिंयनशिप
    September 22, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत राजस्थान की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    September 22, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    पहले मतदान फिर जलपान का लें संकल्प: पूनावाला
    April 17, 2024
    बेंजामिन नेतन्‍याहू की बढ़ी मुश्किलें, ICC जारी कर सकता है अरेस्ट वारंट
    April 30, 2024
    दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, यूपी-बिहार में भी चढ़ेगा पारा
    May 16, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: FFS के अनुभवों से नई व्यवस्था की तैयारी-अब घर बैठे बुक हो सकेगी यूरिया-DAP
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > FFS के अनुभवों से नई व्यवस्था की तैयारी-अब घर बैठे बुक हो सकेगी यूरिया-DAP
Jaipur

FFS के अनुभवों से नई व्यवस्था की तैयारी-अब घर बैठे बुक हो सकेगी यूरिया-DAP

RMT network
Last updated: September 22, 2026 4:52 am
RMT network
Share
9 Min Read
SHARE

फोन, मोबाइल ऐप या डीलर के माध्यम से घरेलू गैस की तर्ज पर उर्वरक बुकिंग का प्रस्तावकिसानों की भूमि
फसल और वास्तविक जरूरत के आधार पर घर तक डिलीवरी की दिशा में कदम
जयपुर। किसानों को उर्वरक प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़, कतार और जटिल प्रक्रिया से राहत देने की दिशा में राज्य सरकार एक नई एवं किसान हितैषी व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। कृषि विभाग ने Farmer Fertilizer System (FFS) के प्रथम चरण से मिले अनुभवों और किसानों के फीडबैक के आधार पर उर्वरक बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था को और सरल बनाने का प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार किया है।
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत किसान यूरिया, DAP सहित अन्य उर्वरकों की बुकिंग घर बैठे कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल फोन, मोबाइल ऐप अथवा उर्वरक डीलर के माध्यम से बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। व्यवस्था को घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग की तर्ज पर सरल बनाने तथा किसान की भूमि, फसल और वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता एवं डिलीवरी सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
किसानों को घर बैठे खाद उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि कृषि विभाग एक महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य कर रहा है। सहकारिता विभाग के साथ समन्वय कर ऐसी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसानों की भूमि, फसल एवं वास्तविक आवश्यकता के आधार पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और भविष्य में उर्वरक किसानों के घर तक पहुंचाने की दिशा में भी व्यवस्था विकसित की जा सके।
उन्होंने बताया कि इसका प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। आवश्यक अनुमति प्राप्त होने के बाद इसे लागू करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
FFS ने दिखाई नई व्यवस्था की राह
राज्य सरकार द्वारा उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण को अधिक पारदर्शी, सुगम और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से पायलट आधार पर Farmer Fertilizer System लागू किया गया था। इसके प्रारंभिक चरण में चयनित जिलों के किसानों को व्यवस्था के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी दी गई।
FFS के माध्यम से किसान स्वयं ऐप डाउनलोड कर अथवा ई-मित्र के माध्यम से घर बैठे उर्वरक की बुकिंग कर सकते थे। किसान को नजदीकी डीलर के पास उपलब्ध उर्वरक की जानकारी मिलती थी। इसके बाद किसान संबंधित डीलर के पास जाकर QR कोड दिखाता था और निर्धारित दर एवं मात्रा के अनुसार उर्वरक प्राप्त करता था।
इस व्यवस्था के उत्साहजनक परिणाम सामने आए। कम समय में 8.31 लाख किसानों ने QR कोड जनरेट किए तथा 1.20 लाख मीट्रिक टन उर्वरक FFS के माध्यम से खरीदा गया। किसान संगठनों एवं FPOs से भी व्यवस्था को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं।
किसानों के फीडबैक से लगातार सरल होगी व्यवस्था
फार्मर फ्रेमवर्क के तहत फर्टिलाइजर सेल का प्रथम चरण काफी सफल रहा है। अब कृषि विभाग फील्ड में किसानों से सीधे संवाद कर रहा है और खाद की बुकिंग एवं प्राप्ति के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान पर काम किया जा रहा है।
किसानों से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि बुकिंग के दौरान उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त सुझावों और फीडबैक के आधार पर तकनीकी एवं प्रक्रियागत सुधार किए जा रहे हैं, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक बुक कर सकें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद प्राप्त कर सकें।
तकनीक के साथ ऑफलाइन विकल्प भी रहेंगे उपलब्ध
कृषि मंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था में केवल तकनीकी रूप से सक्षम किसानों को ही सुविधा तक सीमित नहीं रखा जाएगा। ऐसे किसानों के लिए भी वैकल्पिक माध्यम उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो मोबाइल ऐप अथवा ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रत्यक्ष रूप से उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं।
नई व्यवस्था में ऑफलाइन खसरा, बटाईदार किसान तथा अन्य विशेष भूमि एवं राजस्व रिकॉर्ड वाली परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। किसानों द्वारा Farmer ID के साथ-साथ आधार/जनाधार आधारित बुकिंग, ऑफलाइन खसरों को शामिल करने तथा बटाईदार किसानों की भूमि को व्यवस्था से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं।
विशेष रूप से मंदिर माफी भूमि एवं ऑफलाइन खसरा जैसी परिस्थितियों वाले किसानों को भी उर्वरक सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए आवश्यक विकल्प विकसित किए जा रहे हैं।
1 से 30 सितम्बर तक Farmer ID बनाने का विशेष अभियान
राज्य में 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक Farmer ID बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से व्यापक स्तर पर किसानों की Farmer ID तैयार की जा रही है। इससे भविष्य में कृषि विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं को किसानों तक अधिक सरल, पारदर्शी और लक्षित तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
रबी सीजन के लिए पर्याप्त यूरिया-DAP उपलब्ध
कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे उर्वरकों को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रबी सीजन के लिए यूरिया एवं DAP सहित फॉस्फेटिक उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा किसानों को अनावश्यक रूप से अग्रिम भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है।
खरीफ 2026 में अप्रैल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा राजस्थान को 9 लाख 28 हजार मीट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया। 1 अप्रैल को उपलब्ध स्टॉक को शामिल करते हुए अब तक प्रदेश में 14 लाख 09 हजार मीट्रिक टन यूरिया, अर्थात आवंटन का लगभग 151 प्रतिशत, उपलब्ध कराया जा चुका है।
इसी प्रकार अप्रैल से अगस्त तक 4 लाख 48 हजार मीट्रिक टन DAP की मांग के मुकाबले 1 अप्रैल के उपलब्ध स्टॉक सहित अब तक 3 लाख 72 हजार मीट्रिक टन DAP उपलब्ध कराया गया है। आयातित DAP की आपूर्ति प्रभावित होने के बावजूद किसानों के लिए वैकल्पिक फॉस्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
प्रदेश में अब तक 1 लाख 74 हजार मीट्रिक टन NPK तथा 3 लाख 76 हजार मीट्रिक टन SSP भी उपलब्ध कराया गया है। इस प्रकार किसानों की मांग के अनुरूप कुल 9 लाख 22 हजार मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध कराया जा चुका है।
प्रदेश में वर्तमान में भी पर्याप्त स्टॉक
वर्तमान में प्रदेश में लगभग 3 लाख 24 हजार मीट्रिक टन यूरिया, 1 लाख 08 हजार मीट्रिक टन DAP, 95 हजार मीट्रिक टन NPK तथा 2 लाख 15 हजार मीट्रिक टन SSP का स्टॉक उपलब्ध है। उर्वरकों की आपूर्ति लगातार जारी है।
भारत सरकार द्वारा राज्यों को उर्वरकों का माहवार एवं कंपनीवार आवंटन किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा प्राप्त आवंटन तथा जिलों की वास्तविक मांग के आधार पर जिलावार आपूर्ति योजना तैयार कर उर्वरकों का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
तकनीक और सुविधा का बेहतर समन्वय सरकार की प्राथमिकता
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि तकनीक और सुविधा का बेहतर समन्वय करते हुए किसानों को समय पर, पर्याप्त मात्रा में और उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
FFS के अनुभव, फील्ड से प्राप्त किसानों के सुझाव और तकनीकी सुधारों के आधार पर तैयार की जा रही नई व्यवस्था का उद्देश्य उर्वरक बुकिंग एवं वितरण प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, सुगम और किसान हितैषी बनाना है, ताकि किसान को खाद के लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े और उसे अपनी आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक सहजता से उपलब्ध हो सके।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव पर महारुद्राभिषेक एवं विप्र सम्मान समारोह आयोजित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव पर महारुद्राभिषेक एवं विप्र सम्मान समारोह आयोजित
Jaipur
September 22, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे के तत्वावधान में जयपुर में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैपिंयनशिप
Jaipur Sports
September 22, 2026
रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
Entertainment Jaipur
September 22, 2026
निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत राजस्थान की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur
September 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

484738
Your IP Address : 216.73.216.55

You Might Also Like

आमजन को एक क्लिक पर सभी सुविधाऐं सुगमता एवं पारदिर्शता के साथ ऑनलाईन उपलब्ध कराना जेडीए की प्राथमिकता- जेडीसी
मिशन वात्सल्य से बच्चों की सुरक्षा, कल्याण और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा- डॉ त्रिपाठी
अटल विहार एवं गोविन्द विहार योजना 293 आवंटन सहमांग पत्र किए जारी: मांग राशि जमा करवाने पर जारी किया जायेगा ई-पट्टा
वेलकम सेरेमनी से हुआ रूपगढ़ पैलेस में मिस राजस्थान फिनाले वीक का शुभारंभ
गिव अप अभियान में जयपुर जिला अव्वल, 1 लाख 98 हजार से ज्यादा ने पात्रों के लिए छोड़ा अपना दावा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account