वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महर्षि गर्गाचार्य, भगवान परशुराम एवं सप्तऋषियों का पूजन, मुख्य अतिथियों का श्रीफल एवं महर्षि गर्गाचार्य सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत, सैकड़ों विप्र बंधुओं ने की सहभागिता
जयपुर। श्री कृष्ण गौड़ ब्राह्मण समाज जयपुर द्वारा आराध्य महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार 20 सितंबर को ब्रह्मपुरी स्थित मंदिर श्री हनुमान जी अखाड़ा वाले परिसर में महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महर्षि गर्गाचार्य, भगवान परशुराम एवं सप्तऋषियों का विधिवत पूजन किया गया तथा महारुद्राभिषेक का आयोजन संपन्न हुआ।

महारुद्राभिषेक में समाज के विप्र बंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों के सम्मानार्थ महर्षि गर्गाचार्य विप्र सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उपस्थित होकर सहभागिता की। पूरे परिसर में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्राह्मण संदेश ओर राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के प्रमुख संपादक एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर शर्मा तथा सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विशाला शर्मा ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि नवल किशोर शर्मा एवं श्रीमती विशाला शर्मा,एंकर खुशी शर्मा का आयोजन समिति की ओर से श्रीफल एवं महर्षि गर्गाचार्य सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को सम्मानित करते हुए समाज की ओर से उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पंडित नवल किशोर शर्मा ने कहा कि समाज में वैदिक संस्कारों एवं धार्मिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से आयोजन होना चाहिए। इस प्रकार के वैदिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज के युवाओं का जुड़ाव बढ़ता है तथा उन्हें सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा मिलती है।

वहीं, श्रीमती विशाला शर्मा ने समाज को संगठित करने तथा आपसी एकता और सहभागिता को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों में सभी की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
पंडित मोहन शर्मा ने महर्षि गर्गाचार्य की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए ज्योतिष शास्त्र के महत्व की जानकारी दी व महर्षि गर्गाचार्य द्वारा श्री कृष्ण-बलराम के नामकरण संस्कार प्रसंग को जीवंत किया। ऋषि पूजन एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन आचार्य रोहित शास्त्री, पंडित दीपक शर्मा एवं पंडित आशीष शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ।

महारुद्राभिषेक एवं पूजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर महर्षि गर्गाचार्य एवं भगवान परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में विप्र समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पं विनोद शर्मा ने की। आयोजन के समापन पर उपस्थित विप्र बंधुओं एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पंडित राधेश्याम शर्मा , ज्ञानप्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, नवरत्न शर्मा, दीपक शर्मा, राकेश शर्मा,एवं योगेश कुमार शर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, गार्गी विप्र शक्ति महिला मंडल से राजकुमारी शर्मा, मधु शर्मा, ललिता शर्मा, वर्षा शर्मा , किरण शर्मा , ऋतु शर्मा एवं नीरू शर्मा सहित मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधुओं ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में महामंत्री घनश्याम शर्मा ने सभी अतिथियों, समाज बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं युवा सहभागिता का संदेश दिया।

